'रूममेट' रिश्तों के बीच जगह बनाता एक नया बंधन...

घर से दूर रहने पर रूममेट ही आपका एकमात्र सहारा बनता है जो आपके साथ एक ही घर में रहता है और अंजान शहर में सबसे करीबी बन जाता है. अगर आप भी रूम शेयर करते हैं तो जानिए क्या कुछ ऐसा है आपका रूममेट...

Advertisement
रूममेट अंजान शहर में सबसे करीबी होता है रूममेट अंजान शहर में सबसे करीबी होता है

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST

काम और पढ़ाई की वजह से अक्सर ही लोग घर से बाहर निकलकर दूसरे शहर जाते हैं. जहां पर अपना हर काम खुद करना पड़ता है और इसी के साथ रहने के लिए पीजी, होस्टल या फिर रूम में शेयरिंग भी करनी पड़ता है. घर से दूर रहने पर रूममेट ही आपका एकमात्र सहारा बनता है जो आपके साथ एक ही घर में रहता है और अंजान शहर में सबसे करीबी बन जाता है.

Advertisement

ऐसे में यह जानना भी बहुत जरूरी है कि आपका रूममेट कैसा है या कैसी है क्योंकि शेयरिंग के साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां भी आती हैं. अगर आप का रूममेट तो आपके लिए घर से बाहर रहना आसान हो जाता है. अगर आप भी रूम शेयर करते हैं तो जानिए क्या कुछ ऐसा है आपका रूममेट...

1. अगर आपका रूममेट आपको बेवजह डिस्टर्ब नहीं करता और आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है तो आप खुद को लकी फील करा सकते हैं. क्योंकि जब आप किसी के साथ घर शेयर करते हैं तो बहुत सारे समझौते करने ही पड़ते हैं. अगर आपके रूममेट का स्वभाव बहुत अच्छा है तो आप भी उसके साथ वैसा ही बर्ताव करें ताकि आपका रिश्ता मजबूत बन सके.
2. ऑफिस टाइम अलग होने के कारण या फिर कॉलेज अलग होने के कारण आपका रूममेट आपको टाइम नहीं दे पाता या पाती है और इस वजह से वो दुखी हो जाते हैं तो वह सच में आपके लिए बेस्ट रूममेट है. एक ही रूम में रहकर भी अगर वह आपकी तो आपको भी उनका पूरा ख्याल रखना चाहिए.
3. जब आपके रूममेट कहीं चले जाते हैं या फिर छुटिटयों में जब वह अपने घर चले जाते हैं तो आप उसे मिस करने लगते हैं. ऐसा तभी होता है जब आप दोनों की बॉडिंग अच्छी होती है.
4. आप दोनों के एक दूसरे की वॉडरोब बेहिचक शेयर करते हैं वो भी बिना किसी ईगो को बीच में लाए तो यह साइन है कि आप दोनों के बीच एक परफेक्ट ट्यूनिंग है.
5. जब कभी आप दोनों के पास करने को कुछ नहीं होता तो आपका रूममेट आपके उस बोरिंग दिन को फन और मस्ती से भर देता है. ऐसे इंसान के साथ रूम शेयर करना आपके लिए प्लस प्वाइंट है क्योंकि आप एक फन लविंग पर्सन के साथ रहते हैं.
6. अगर आपका रूममेट बहस करने की बजाय बात को खत्म करके शांति के साथ सब कुछ ठीक कर देता है तो यह रिश्ता एक बेहतरीन इसलिए आपको भी उसके साथ मिलजुल कर रहना चाहिए.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement