बड़ी बहन की सगाई में यूट्यूबर नीतू बिष्ट ने जमाया रंग, लहंगा-कोर्सेट पहन किया जोरदार डांस, Video

देवर की शादी में अपने डांस से तहलका मचाने वाली यूट्यूबर नीतू बिष्ट एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं. यूट्यूबर ने अपनी बड़ी बहन की शादी में अपने ग्लैमरस लुक्स के साथ-साथ जोरदार ठुमकों से सबको अपना दीवाना बना लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
नीतू बिष्ट हर लुक में कमाल लगती हैं. (PHOTO:ITG) नीतू बिष्ट हर लुक में कमाल लगती हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

YouTuber Neetu Bisht Viral Dance Video: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और हाल ही में कपूर फैमिली ने उनकी शादी का पहला फंक्शन माता की चोकी रखी थी. जहां सबने अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस किया. इसी बीच मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर नीतू बिष्ट ने अपनी बड़ी बहन की सगाई में अपने लुक और डांस से सारी महफिल लूट ली. 

Advertisement

इंटरनेट पर यूट्यूबर नीतू बिष्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बड़ी बहन की सगाई में जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. हाल ही में नीतू बिष्ट की बड़ी बहन पूनम बिष्ट की रिंग सेरेमनी रखी गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सगाई में नीतू ने अपने खूबसूरत और रॉयल लुक से सारी लाइमलाइट चुरा ली. 

बहन की सगाई में नीतू की शानदार परफॉर्मेंस

कंटेंट क्रिएटर नीतू बिष्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन की रिंग सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सगाई की कुछ झलकियां अपने फैंस को दिखाई हैं. इस वीडियो की शुरूआत में  फोन की रिंग सुनाई देती है और नीतू हाथ से फोन बनाते हुए कान पर लगाकर बड़े स्टाइल में हेलो दुल्हन की छोटी बहन स्पीकिंग कहती हैं. इसके बाद वो घूम जाती हैं और एक रील्स चलती है.

Advertisement

कभी वो अपनी बहन के साथ सिस्टर गोल्स देते हुए डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं, तो कभी स्टेज पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. बड़ी बहन की सगाई में नीतू ने अपने डांस से खूब रंग जमाया, जिसकी झलक इस छोटे से वीडियो में साफ देखने को मिल रही है.  बहन की सगाई में डांस करते हुए उनके चेहरे की खुशी अलग ही देखने को मिल रही है. उनके एक्सप्रेशन्स, एनर्जी और कॉन्फिडेंस सबकुछ परफेक्ट लग रहे हैं.

लहंगे में दिखा यूट्यूबर का रॉयल लुक

चोली की प्लंजिंग नेकलाइन पर हरे रंग का बोल्ड बॉर्डर है, जो इसे मॉर्डन टच दे रहा था. साथ में, उन्होंने एक शियर दुपट्टा कैरी किया गया है, जिसमें हरे रंग के पत्तों वाला बारीक काम है, जो पूरे ऑउटफिट की खूबसूरती बढ़ा रहा है. उनका जुड़ा स्टाइल हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट मांग टीका इस ट्रेडिशनल इंडियन लुक में चार चांद लगा रहा है.

ग्लैमरस अदांज में दिखीं नीतू बिष्ट

लहंगा-चोली के अलावा नीतू बिष्ट ने बहन की सगाई पर गोल्डन कलर का आउटफिट पहना था, जो पहले लुक से काफी अलग और ज्यादा कंटेम्परेरी है. उन्होंने एक ऑफ-शोल्डर कोर्सेट स्टाइल टॉप और फ्लेयर्ड लहंगा स्कर्ट पहनी है. 

उनके कोर्सेट टॉप पर हैवी सीक्विंस और पर्ल का काम है, जबकि स्कर्ट पर ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी है. यह एक मोनोक्रोमैटिक लुक है, जिसमें एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स और टेक्सचर का इस्तेमाल किया गया है. 

Advertisement


 

 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »