Glowing Skin Tips: मुंह धोने के बाद 2 मिनट में कर लें ये काम, बिना मेकअप भी चांद की तरह चमकेगा चेहरा

Glowing Skin Tips: क्या आप भी चेहरा धोने के बाद सिर्फ तौलिए से मुंह पोंछ लेते हैं? आपकी ये एक गलती चेहरे का निखार छीन सकती है. आज हम आपको फेसवॉश के बाद का सही स्किनकेयर रूटीन बताने वाले हैं, जो आपकी स्किन को रूखेपन से बचाकर उसे हाइड्रेटेड, हेल्दी और ग्लोइंग बनाती है.

Advertisement
चेहरा धोते के बाद कभी भी तौलिए से रगड़-रगड़कर नहीं पोंछना चाहिए.(Photo: ITG) चेहरा धोते के बाद कभी भी तौलिए से रगड़-रगड़कर नहीं पोंछना चाहिए.(Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

चेहरा धोने के बाद आप क्या करते हैं? अगर आपका जवाब है- तौलिए से चेहरा पोंछते हैं और बस काम खत्म, तो शायद आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि आपकी इस गलती से आप अपने चेहरे का ग्लो खत्म कर रहे हैं. दरअसल, चेहरा धोने के बाद के शुरुआती कुछ मिनट स्किन के लिए बहुत जरूरी होते हैं. इस दौरान स्किन को सही हाइड्रेशन और जरूरी पोषण देने से वो लंबे समय तक सॉफ्ट और हेल्दी बनी रह सकती है.

Advertisement

फेसवॉश से चेहरे की धूल-मिट्टी, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल तो साफ हो जाता है, लेकिन इसके साथ स्किन की नेचुरल नमी भी कम हो सकती है. ऐसे में अगर चेहरा धोने के बाद स्किन को यूं ही छोड़ दिया जाए, तो रूखापन, खिंचाव और जलन की समस्या हो सकती है. इसलिए फेसवॉश के बाद 2 मिनट में एक काम करना बहुत जरूरी है. ये करके आप अपने चेहरे को ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो काम जो स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बना सकता है.

चेहरा धोने के बाद स्किन को रगड़ें नहीं
फेसवॉश से मुंह धोने के बाद चेहरे को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने की गलती न करें. इससे स्किन में जलन और रूखापन बढ़ सकता है. जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए. चेहरा सुखाने के लिए तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सोखें.

ड्राई स्किन है तो हाइड्रेटिंग टोनर लगाएं
अगर फेसवॉश के बाद आपकी स्किन खिंची-खिंची या बहुत ड्राई महसूस होती है, तो हाइड्रेटिंग टोनर या एसेंस लगाया जा सकता है. ग्लिसरीन, हायलूरोनिक एसिड और पैंथेनॉल जैसे इंग्रीडिएंट्स स्किन में नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, हर किसी के लिए टोनर लगाना जरूरी नहीं है. इसके साथ ही, ऐसे टोनर से बचें जिनमें ज्यादा अल्कोहल हो, क्योंकि ये स्किन को और रूखा बना सकते हैं.

अब लगाएं स्किन के हिसाब से सीरम
फेसवॉश के बाद सीरम लगाने का समय अच्छा माना जाता है, क्योंकि साफ स्किन पर सीरम के एक्टिव इंग्रीडिएंट्स अच्छे तरीके से काम कर सकते हैं. लेकिन सीरम हमेशा अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से ही चुनना बेहतर रहता है.

Advertisement

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें
कई लोगों को लगता है कि ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती. लेकिन ये सही नहीं है. हर तरह की स्किन को मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है. ये स्किन में नमी को लॉक करने और स्किन बैरियर को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.

ऑयली स्किन वालों के लिए हल्का जेल-बेस्ड और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं, ड्राई स्किन के लिए सेरामाइड्स, ग्लिसरीन, स्क्वालेन या शीया बटर वाले मॉइस्चराइजर फायदेमंद हो सकते हैं.

सुबह चेहरा धोया है तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं
अगर आप सुबह स्किनकेयर कर रहे हैं, तो मॉइस्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें. खासकर घर से बाहर निकलने पर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या इससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें. धूप की UVA और UVB किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए दिन के समय सनस्क्रीन को अपने स्किनकेयर रूटीन का जरूरी हिस्सा बनाना जरूरी है.

चेहरा धोने के तुरंत बाद ये चीजें न लगाएं
फेसवॉश के बाद नींबू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट या किसी भी तरह की तेज घरेलू चीज सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए. इनसे जलन, एलर्जी और स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा, एक साथ बहुत सारे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल करने से भी बचें.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »