Radhikaraje Garba Look: महंगी डिजाइनर ड्रेस छोड़, बड़ौदा की महारानी ने पहना बूटियों वाला कलीदार घाघरा, चनिया चोली और धारियों वाले दुपट्टे में छाईं राधिकाराजे

Radhikaraje Gaekwad Garba Look: बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ सिर्फ शाही ठाठ-बाट ही नहीं बल्कि भारतीय कला, कारीगरी और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में एक गरबा कार्यक्रम में राधिकाराजे बेहद खूबसूरत और पारंपरिक घाघरा-चोली में नजर आईं. डार्क शेड्स और वाइब्रेंट कलर्स के आउटफिट से हर लड़की गरबा लुक के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

Advertisement
राधिकाराजे गरबा लुक (Photo: ITG) राधिकाराजे गरबा लुक (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

Radhikaraje Gaekwad Garba Look: नवरात्रि के पावन पर्व में जब हर तरफ डांडिया और गरबा की धूम है तो ऐसे में हर महिलाएं अपने फेस्टिव लुक को खास बनाने के लिए नए-नए फैशन आइडियाज तलाश रही हैं. इस बार सोशल मीडिया पर बड़ौदा की महारानी के वीडियो और उनके लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. शाही परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद गरबा पंडाल में उनके पारंपरिक और सादगी भरे अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है.

Advertisement

गरबा लुक में छाईं महारानी

बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ ने वडोदरा के ऐतिहासिक लक्ष्मी विलास पैलेस में इस साल का भव्य LVP हेरिटेज गरबा (Aikyam 2026) का आयोजन किया है जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए. 

उन्होंने इस दौरान खुद भी गरबा खेला. राधिकाराजे ने गरबा के लिए पूरी तरह से पारंपरिक गुजराती घाघरा-चोली पहना था. माथे पर बिंदी, हाथों में कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों और पारंपरिक जूलरी से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया. उनके ट्रे़डिशनल अंदाज ने सबका दिल जीत लिया. साथ ही महारानी राधिकाराजे गरबा के लिए लड़कियों को फैशन आइडिया भी दे गईं.  

राधिकाराजे का गरबा लुक

 

महारानी से लें फैशन आइडिया

राधिकाराजे ने गरबा इवेंट कोई भारी कढ़ाई वाला लहंगा या ज्वेलरी पहनने के बजाय पारंपरिक पहनावे से जादू बिखेरा. उन्होंने कई रंगों वाला कलीदार घाघरा-चोली पहना था जिस पर छोटी-छोटी बूटियां बनी हुई थीं. डार्क ब्राउन और मैरून शेड वाला हैवी घेरदार घाघरा में गोल्डन बॉर्डर और रंगीन लाइन्स इसकी फिनिशिंग को निखारती दिख रही थीं.

Advertisement
गुजराती लुक में छाईं राधिकाराजे

 

इस घाघरे के साथ ऑरेंज, रेड, ब्लू और येलो जैसे वाइब्रेंट मल्टीकलर्स वाली चोली थी जिस पर कलरफुल एम्ब्रॉयडरी, जियोमेट्रिकल पैटर्न और ट्रेडिशनल मोटिफ्स का वर्क था.

घाघरे का सिंपल लुक और चोली की रिच एम्ब्रॉयडरी एक-दूसरे को बखूबी कॉम्प्लिमेंट करती नजर आई. यही बैलेंस पूरे आउटफिट को एलिगेंट, ग्रेसफुल और रॉयल लुक दे रहा था.

गहरे रंग का घाघरा और वाइब्रेंट चोली उनके लुक को शानदार कंट्रास्ट देती दिख रही थी. इसमें गुजराती पहनावे की रॉयल झलक भी दिख रही थी. 

जूलरी और लुक भी था बेहद खास


राधिकाराजे गायकवाड़ ने अपने गरबा अवतार को रॉयल और एथनिक टच देने के लिए मल्टीकलर गुजराती हैंडलूम दुपट्टा स्टाइल किया था.

दुपट्टे की रंग-बिरंगी धारियां उनकी चोली के रंगों के साथ बेहद खूबसूरत तालमेल बिठा रही थीं, वहीं इसके किनारों पर लगी ट्रेडिशनल लटकन और महीन बॉर्डर वर्क पूरे लुक में जान फूंक रहा था.

महारानी ने दुपट्टे को इस नजाकत से ड्रेप किया है कि चोली का बारीक काम छुपने के बजाय और निखरकर सामने आ रहा था. गहरे रंग के घाघरे के साथ इस ब्राइट दुपट्टे का कंट्रास्ट गरबा नाइट्स के लिए एकदम परफेक्ट था. अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन भीड़ से अलग, ग्रेसफुल और राजशाही अंदाज पाना चाहती हैं तो ये स्टाइलिंग ट्रिक आपके लिए बेस्ट हो सकती है.

Advertisement

मिनिमल ज्वेलरी में दिखी रॉयल्टी 

राधिकाराजे ने गरबा के लिए कोई भारी-भरकम ज्वेलरी की बजाय आरामदायक और लाइट ज्वेलरी चुनीं. उनके लुक को राजशाही और मॉडर्न बनाने का काम गले में पहना सिल्वर स्टेटमेंट चोकर और मल्टीकलर बीड्स वाला लेयर्ड नेकलेस कर रहा है.

राधिकाराजे ने पहनी सिल्वर ज्वेलरी

 

हाथों में ड्रेस से मेल खाती रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां और सिक्के जैसी दिखने वाली ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर रिंग्स इस पारंपरिक गरबा अवतार में चार चांद लगा रही थीं. 

हालांकि, पूरे लुक की जान उनकी वो दो यूनिक फिंगर रिंग्स रहीं जो पुराने 2 रुपये के सिक्कों के विंटेज डिजाइन में बनी थीं. ज्वेलरी का यह अनोखा और हटके चुनाव साबित करता है कि अगर एक्सेसरीज सही हों तो वो सिंपल आउटफिट को भी  क्लासी बना सकती हैं. 

हेयरस्टाइल था बेहद आरामदायक

महारानी राधिकाराजे ने अपने बालों को एक स्लीक बन में बांधा, जो गरबा खेलते समय आरामदायक रहता है. उन्होंने बालों पर लाल, पीले और गुलाबी लटकन वाली हेयर एक्सेसरी से सजाया हुआ था. ट्रेडिशनल आउटफिट में उनकी ये हेयर एक्सेसरी इस इवेंट के लिए परफेक्ट थी और पूरे लुक को और इन्हैंस कर रही थी.

महारानी राधिकाराजे ने सादगी से जीता दिल

 

मेकअप था नेचुरल

राधिकाराजे ने इस दौरान काफी नेचुरल मेकअप किया था. उन्होंने माथे पर बिंदी और लाइट लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया था. उनका पूरा लुक साबित करता है कि बिना किसी भारी-भरकम ड्रेस, मेकअप और जूलरी के आप भी गरबा और डांडिया के लिए इस तरह के छोटे-छोटे ट्रेडिशनल एलिमेंट्स को अपने आउटफिट में शामिल कर सबसे अलग और स्टाइलिश दिख सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »