Bamboo Plant Care: बैंबू प्लांट का तना क्यों सड़ जाता है? माली भैया ने बताया इसे बचाने का तरीका

बैंबू को अक्सर सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इसके लिए लोग अपने घर में या ऑफिस डेस्क पर अक्सर इसे रखते हैं. लेकिन कई बार देखा जाता है कि वह पानी में रखे-रखे सड़ने लगता है. इसका कारण क्या होता है, इस बारे में माली भैया से जानेंगे.

Advertisement
पानी का गलत लेवल छीन सकता है को खराब कर देता है. (Photo: ITG) जिंदगी पानी का गलत लेवल छीन सकता है को खराब कर देता है. (Photo: ITG) जिंदगी

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

Bamboo Plant Prevention Tips: बैंबू प्लांट को कई लोग अपने घर या ऑफिस डेस्क पर रखते हैं क्योंकि वो उसे लकी मानते हैं. जितनी मेहनत से लोग इस प्लांट से लगाते हैं, उसी मेहनत के साथ उसकी केयर भी करते हैं. लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि बैंबू प्लांट अच्छी देखभाल के बाद भी खराब होने लगता है. कई बार लोग शिकायत करते हैं कि पानी में रखने के बावजूद उनका बैंबू प्लांट नीचे से पीला पड़कर गलने लगा है. मेरी ऑफिस डेस्क पर रखा बैंबू प्लांट भी सड़ने लगा था तो मैंने अपने घर के पास स्थित नर्सरी के माली भैया से पूछा तो उन्होंने कुछ तरीके बताए जिससे मेरा प्लांट फिर से हरा-भरा हो गया. आइए उन टिप्स को आप भी जान लीजिए.

Advertisement

तने को पानी में डुबोना है सबसे बड़ी गलती

माली भैया ने बताया, अक्सर लोग बैंबू प्लांट के तने को ऊपर तक पानी से भर देते हैं जिसके कारण तना गलने लगता है. दरअसल, बैंबू प्लांट (ड्रैसिना प्रजाति का पौधा) का सिर्फ रूट सिस्टम यानी जड़ें ही पानी के अंदर होनी चाहिए. यदि पानी का लेवल जड़ों से ऊपर तने तक पहुंच जाता है तो तने की कोशिकाएं ऑक्सीजन न मिलने के कारण डैमेज होने लगती हैं. इससे तना धीरे-धीरे चिपचिपा और गलने लगता है.

खराब पानी और बैक्टीरिया का हमला

पौधे के सड़ने के पीछे पानी की क्वालिटी भी एक कारण हो सकती है. साधारण नल के पानी में क्लोरीन और फ्लोराइड जैसे केमिकल्स होते हैं जो बैंबू प्लांट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा हफ्तों-हफ्तों तक पानी न बदलने से उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं जो उसे सड़ा देते हैं. 

Advertisement

अमेरिकी गार्डनिंग जर्नल जॉय अस गार्डन के अनुसार, कंटेनर में जमा हुआ पानी और गंदगी जड़ों में सड़न पैदा करती है, जो धीरे-धीरे पूरे तने को पीला कर देती है.

कैसे बचाएं अपना सड़ता हुआ पौधा?

  • गार्डनिंग गाइडलाइंस देने वाली वेबसाइट ब्लूमस्केप बताती है कि बैंबू प्लांट को सीधी धूप से बचाकर ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट में रखना चाहिए, ताकि इसकी ग्रोथ सही बनी रहे.
  • यदि तना थोड़ा पीला पड़ चुका है तो पानी का लेवल कम करें. कंटेनर में सिर्फ 1 से 2 इंच पानी रखें जिससे केवल जड़ें डूबी रहें और तना नहीं.
  • यदि बैंबू का तना नीचे से गल गया है तो धारदार कटर से सड़े हुए हिस्से को काटकर अलग कर दें और स्वस्थ हिस्से को साफ पानी में डालें.
  • हर हफ्ते पानी बदलें और मिनरल या फिल्टर्ड वाटर का ही इस्तेमाल करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement