Tips to make Papaya Raita: रोज के दाल-चावल खाकर हो गए हैं बोर? लंच में बनाएं पपीते का चटपटा और ठंडा-ठंडा रायता, उंगलियां चाटेंगे लोग

कच्चे पपीते का रायता न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह पाचन के लिए भी रामबाण माना जाता है. गर्मियों में जब भारी खाना खाने का मन न हो तो यह रायता खाने का स्वाद दोगुना कर देता है.

Advertisement
कच्चे पपीते का रायता (Photo: ITG) कच्चे पपीते का रायता (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

अक्सर दोपहर के खाने में हम वही पुराने रायते खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो कच्चे पपीते का रायता एक बेहतरीन विकल्प है. कच्चा पपीता फाइबर और एंजाइम्स से भरपूर होता है जो चिलचिलाती गर्मी में आपके पेट को ठंडा रखने और मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद करता है.

इसका हल्का क्रंची टेक्सचर और दही का खट्टापन इसे एक यूनिक डिश बनाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह लो-कैलोरी होने के कारण फिटनेस फ्रीक्स की पहली पसंद है.

Advertisement

इस रायते के लिए आपको चाहिए होगी ये चीजें

कच्चा पपीता: 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)

ताजा दही: 2 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)

हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)

अदरक: ½ इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

मसाले: भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक और काली मिर्च पाउडर.

तड़के के लिए: 1 चम्मच तेल, राई (सरसों के दाने), करी पत्ता और एक चुटकी हींग.

गार्निशिंग: बारीक कटा हरा धनिया.

बनाने का तरीका

सबसे पहले कच्चे पपीते को छीलकर उसके बीज निकाल लें और उसे बारीक कद्दूकस कर लें.

अब एक पैन में एक कप पानी गर्म करें और कद्दूकस किए हुए पपीते को 3-4 मिनट के लिए हल्का उबाल लें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए. ध्यान रहे इसे बहुत ज्यादा नहीं गलाना है, हल्का क्रंच बना रहना चाहिए.

उबले हुए पपीते को छान लें और ठंडा होने दें.

Advertisement

एक बड़े बाउल में फेंटा हुआ दही लें. इसमें ठंडा किया हुआ पपीता, अदरक, हरी मिर्च और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, हींग और करी पत्ता डालें. जब राई चटकने लगे, तो इस तड़के को रायते के ऊपर डाल दें.

ऊपर से हरा धनिया डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement