Paneer Ghotala Recipe: रोज-रोज भुर्जी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें सूरत का फेमस पनीर घोटाला, रोटी-पराठे के साथ लगेगा टेस्टी!

पनीर का प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है और इसकी कई तरह की डिशेज भी बनाई जाती है. मगर गुजरात के सूरत में पनीर घोटाला नाम की सब्जी मिलती है. उसका स्वाद बॉकी सब्जियों से भी अलग होता है और उसको बनाना भी आसान है. आइए आपको पनीर घोटाला बनाने का तरीका बताते हैं.

Advertisement
सूरत में पनीर को घोटकर बनाया जाता है. (PHOTO:AI) सूरत में पनीर को घोटकर बनाया जाता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

Paneer Ghotala Recipe: पनीर से कई तरह की सब्जियां घरों में बनाई जाती है, मटर पनीर, शाही पनीर और पालक पनीर जैसी सब्जियां तो आपने खूब खाई होगी. लेकिन गुजरात के सूरत में पनीर की एक खास स्ट्रीट फूड डिश मिलती है, जिसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है. हम पनीर घोटाला की बात कर रहे हैं, जिसे पाव के साथ में सूरत की गलियों में लोग बड़े चाव से खाते हैं.

Advertisement

पनीर को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है और इसी वजह से अक्सर लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. मगर रोज-रोज पनीर भुर्जी भी खाकर मन भर जाता है, ऐसे में आप सूरती पनीर घोटाला की सब्जी बनाकर देख सकते हैं. इस सब्जी का स्वाद काफी नॉर्मल सब्जी से हटकर होता है और इसे बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है. आइए आपको घर पर पनीर घोटाला की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

पनीर घोटाला के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ लो-फैट पनीर
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच मक्खन
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 बारीक कटे हुए प्याज
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 छोटा बारीक कटा हुआ हरा शिमला मिर्च
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नमक या स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 250 मिलीलीटर पानी
  • आधी मुट्ठी ताजा हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

पनीर घोटाला बनाने का आसान तरीका

Advertisement
  1. कड़ाही को मिडियम फ्लेम पर गैस पर गर्म करें, उसमें जीरा डालकर चटकने दें. उसके बाद बारीक कटे प्याज डालें और उसको गोल्डन-ब्राउन होने तक अच्छी तरह से पका लें.
  2. प्याज को भूनने के बाद कटी हुई हरी मिर्च और शिमला मिर्च को डालकर अच्छी तरह से दो मिनट तक पकाएं. 
  3. प्याज और शिमला मिर्च के पकने के बाद टमाटर डालकर उनको गलने तक पका लें. मिश्रण को कड़ाही में न चिपके, इसके लिए बीच-बीच में उसको चलाते रहें. 
  4. अब कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और पाव भाजी मसाला डालकर सबको मिला दें. 
  5. अब कड़ाही में 250 मिलीलीटर पानी डालें और लगभग 2 मिनट तक के लिए मसाले को अच्छी तरह से पका लें.  
  6. अब कद्दूकस किया हुआ पनीर कड़ाही में डालकर मिक्स करने के बाद 8 से 10 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर पकने देंगे.
  7. इससे पनीर सारे मसालों को अच्छी तरह से सूख लेगा और आखिर में धनिया पत्ती, कसूरी मेथी डालकर सब्जी को गार्निश कर देंगे.

किसके साथ सर्व करें पनीर घोटाला

सूरत की गलियों में पनीर घोटाला को पाव के साथ सर्व किया जाता है और इन दोनों का स्वाद काफी अच्छा भी लगता है. आप चाहे तो इसको पराठे और पूड़ी के साथ भी परोस सकते हैं. पनीर घोटाला के ऊपर आप आखिर में कद्दूकस करके पनीर भी डाल सकते हैं, जिससे सब्जी देखने में बढ़िया लगती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »