Old Charging Cable Reuse Ideas: कटे-फटे पुराने चार्जिंग केबल न फेंकें! घर के ये 5 काम करेगा आसान

Old Charging Cable Reuse Ideas: घर में पड़े पुराने चार्जिंग केबल को बेकार समझकर फेंकने की गलती न करें. आप इन्हें घर के कई कामों को आसान करने में इस्तेमाल कर सकते हैं. जानें कैसे पुरानी केबल से आप गमले टांगने से लेकर नाइट लैंप और कोस्टर तक आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
पुराने चार्जिंग केबल को आप रस्सी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG) पुराने चार्जिंग केबल को आप रस्सी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

Old Charging Cable Reuse Ideas: चार्जिंग केबल का इस्तेमाल हर घर में दिन में कई बार किया जाता है. धीरे-धीरे इस्तेमाल करने की वजह से चार्जिंग केबल घिसने लगते हैं. इसकी वजह से कभी कहीं से तो कभी कहीं से कटने लगते हैं. ऐसे में लगभग हर घर में एक ऐसा ड्रॉअर जरूर होता है, जिसमें पुराने मोबाइल चार्जर और उनकी केबल्स पड़ी रहती हैं. कटे हुए चार्जिंग केबल्स को अक्सर बेकार और पुराना समझकर एक कोने में फेंक दिया जाता है और धीरे-धीरे उनका ढेर जमा हो जाता है.

ज्यादातर लोग घर में सफाई करते समय इन्हें बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो रुक जाएं. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से यही पुरानी केबल्स घर के कई काम आसान बना सकती हैं. इतना ही नहीं, अगर केबल इस्तेमाल लायक नहीं बची है, तब भी उसे सही तरीके से रीसायकल करके ई-वेस्ट कम करने में मदद की जा सकती है. आइए जानते हैं पुराने चार्जिंग केबल्स के 6 स्मार्ट इस्तेमाल.

1. गमले और फोटो फ्रेम टांगने के लिए करें इस्तेमाल: अगर आपका चार्जिंग केबल फ्लेसिबल है, तो आप उसे रस्सी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. केबल के दोनों सिरों से कनेक्टर काट दें और इसे फोटो फ्रेम या गमले के चारों ओर अच्छी तरह बांध दें. जरूरत पड़ने पर जिप टाई या मजबूत टेप से इसे सुरक्षित कर लें. अगर गमला या फ्रेम भारी है, तो एक से ज्यादा केबल का इस्तेमाल किया जा सकता है. गमले या फोटो फ्रेम के साथ ही इसे और कई चीजों को बांधने में इस्तेमाल किया जाता है.

Advertisement

2. पुराने केबल से बनाएं स्टाइलिश कोस्टर और कर्टन टाई: पुरानी केबल से आप खूबसूरत कोस्टर और कर्टन टाई भी बना सकते हैं. कोस्टर बनाने के लिए केबल के कनेक्टर हटाकर उसे गोल-गोल लपेटें और आखिर में ग्लू से चिपका दें. वहीं, कर्टन टाई बनाने के लिए केबल को जरूरत के हिसाब से काटकर पर्दे के चारों ओर बांधना पड़ता है. आप इसे अपनी पसंद के कलर से पेंट भी कर सकते हैं.

3. पौधों को सहारा देने के लिए करें इस्तेमाल: पुरानी चार्जिंग केबल गार्डनिंग में भी काम आ सकती है. इससे मनी प्लांट, फिलोडेंड्रॉन और दूसरी बेल वाले पौधों को बांधने और सहारा देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. टमाटर, खीरा जैसी सब्जियों के पौधों को डंडे से बांधने या हैंगिंग प्लांटर को अक्स्ट्रा सपोर्ट देने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

4. DIY नाइट लैंप बनाएं: अगर आपको इलेक्ट्रॉनिक्स की थोड़ी जानकारी है, तो पुरानी चार्जिंग केबल से छोटा नाइट लैंप तैयार किया जा सकता है. इसके लिए LED लाइट, USB केबल, सोल्डरिंग आयरन और एक छोटा प्लास्टिक कवर चाहिए होगा. तैयार किए लैंप को बेडसाइड या स्टडी टेबल पर इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको इलेक्ट्रिकल काम नहीं आता है, तो इसे इस्तेमाल करने से बचें. 

5. केबल के अंदर मौजूद तार से करें क्राफ्टिंग: पुराने चार्जिंग केबल के अंदर मौजूद कॉपर वायर कई DIY प्रोजेक्ट्स में काम आ सकता हैं. इनसे फूलों की डेकोरेशन, गिफ्ट डेकोरेशन, छोटे क्राफ्ट आइटम और हैंडमेड जूलरी जैसी कई क्रिएटिव चीजें बनाई जा सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »