Nita Ambani Diwali Look: दिवाली पार्टी में सिल्क साड़ी में छाईं नीता अंबानी, बहू श्लोका बैंगनी ड्रेस में लगीं सुंदर

Nita Ambani Diwali Look: नीता अंबानी अक्सर अपने एथनिक लुक के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में वो अपने पति मुकेश अंबानी और बहू श्लोका के साथ रिलायंस दिवाली उत्सव में पहुंचीं. यहां नीता और उनकी बहू श्लोका के लुक ने हर किसी को अपनी तारीफें करने पर मजबूर कर दिया.

Advertisement
दिवाली लुक में छाईं नीता और श्लोका अंबानी (Photo: ITG) दिवाली लुक में छाईं नीता और श्लोका अंबानी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

Nita Ambani Diwali Look: देश के सबसे बड़े उद्योगपति में से एक अंबानी परिवार जब भी कोई फंक्शन या त्योहार का सेलिब्रेशन आयोजन करता है तो उसमें अंबानी लेडीज अपने ट्रैडिशनल और एथनिक लुक से हर किसी की तारीफें बटोर लेती हैं. दिवाली से पहले मुकेश और नीता अंबानी ने रिलायंस दिवाली उत्सव का आयोजन किया जिसमें मुकेश अंबानी, नीता और बड़ी बहू श्लोका अंबानी भी नजर आईं. इस पार्टी में सास-बहू दोनों अपने लुक से पूरी महफिल में छा गईं. 

Advertisement

सिल्क साड़ी में छाईं नीता अंबानी

सामने आई तस्वीर में नीता अंबानी पारंपरिक लाल और सुनहरे काम वाली बनारसी सिल्क साड़ी पहनी दिख रही है जिस पर बेहद खूबसूरत वर्क हुआ है. साड़ी के पल्लू पर ऑरेंज कलर का भी वर्क नजर आ रहा है जबकि ब्लाउज पर बूटियां बनी हुई हैं.

गले के हार पर टिक जाएंगी निगाहें
नीता अंबानी ने इस मौके पर बेहद सुंदर और खूबसूरत जड़ाऊ हार पहना था जिसमें मल्टीकलर के डायमंड्स और मोती लगे हुए थे. उन्होंने इससे मैच करती हुई ईयररिंग्स भी पहनी थीं. उन्होंने हाथों में लाल चूड़ियों संग झुमकी वाले कंगन पहने हुए थे. 

मेकअप की बात करें तो उन्होंने इस इवेंच के लिए सिंपल और एलिगेंट मेकअप चुना था. गालों पर ब्लश, आंखों पर काजल-आईलाइनर के साथ लाइट कलर की लिपस्टिक लगाई थी.

बालों में गजरों और माथे पर लाल बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे. 

Advertisement

श्लोका का स्टाइलिश एथनिक फ्यूजन लुक

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी इस इवेंट में हमेशा की तरह बेहद सुंदर, क्लासिक और ग्रेसफुल लग रही थीं. श्लोका ने बैंगनी रंग की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें ऊपर फुल स्लीव्स और गले तक बंद वाला लॉन्ग टॉप था और नीचे लॉन्ग स्कर्ट थी.

उनके इस आउटफिट पर की गई बारीक हैंड-एम्ब्रॉयडरी और जरदोजी का काम उनके लुक में चार चांद लगा रहा था. उन्होंने इस ड्रेस के साथ लंबा दुपट्टा भी कैरी किया था जिसे उन्होंने कंधे पर लटकाया हुआ था और उस पर भी बेहद खूबसूरत थ्रेड वर्क की एम्ब्रायडरी थी. 

श्लोका ने इस आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और सटल मेकअप रखा था जिसमें वो बेहद स्टाइलिश, एलिगेंट और खूबसूरत लग रही थीं. दिवाली पार्टी पर सास-बहू के इस खूबसूरत और शाही अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »