Nita-Isha Ambani Bond: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की ऐतिहासिक लिस्टिंग और मार्केट डेब्यू की सेरेमनी अंबानी परिवार के लिए बेहद खास और गर्व से भरी रही. एक तरफ जहां पूरा परिवार इस बड़ी सफलता का जश्न मनाने के लिए एक साथ नजर आया, वहीं दूसरी ओर मंच पर मां नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के बीच का एक बेहद प्यारा और भावुक पल कैमरे में कैद हो गया.
जब ईशा अंबानी मंच पर स्पीच दे रही थीं, तब गर्व से भरी मां नीता अंबानी ने उन्हें फ्लाइंग किस देकर उनका हौसला बढ़ाया और अपना प्यार लुटाया. मां-बेटी का यह खूबसूरत और क्यूट बॉन्ड अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.
बेटी पर नीता अंबानी ने लुटाया प्यार
जियो की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के इस भव्य समारोह में कई यादगार पल देखने को मिले, लेकिन जिस लम्हे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वो था नीता अंबानी और ईशा अंबानी का क्यूट बॉन्ड. मंच पर जब ईशा अंबानी ने जियो की इस ऐतिहासिक यात्रा और सफलता पर अपनी स्पीच दी तो उन्होंने अपनी मां का खास तौर पर जिक्र किया जिसे सुन नीता अंबानी बेहद इमोशनल हो गईं और बेटी को फ्लाइंग किस देने लगीं. ईशा ने इस दौरान अपने और आकाश के बच्चों का भी जिक्र किया.
बेटी का आत्मविश्वास देख गर्व से भरी मां नीता
पहली पंक्ति में बैठीं नीता अंबानी एक प्राउड मदर के रूप में अपनी बेटी को लगातार निहार रही थीं. जैसे ही ईशा ने अपनी बात पूरी की, नीता अंबानी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने मुस्कुराते हुए ईशा को फ्लाइंग किस दी.
मां के इस खुले स्नेह और प्रोत्साहन को देखकर ईशा अंबानी के चेहरे पर जो खुशी और भावुकता नजर आई.
अंबानी परिवार के इस मदर-डॉटर गोल्स वाले मोमेंट को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
ट्रैडिशनल आउटफिट में दिखीं नीता और ईशा
इस खास मौके पर नीता अंबानी और ईशा अंबानी दोनों ही ट्रैडिशनल आउटफिट्स में नजर आईं. नीता ने आइवरी साड़ी पहनी थी जिस पर लाइट ब्लू कलर के बेहद खूबसूरत प्रिंट्स बने हुए थे. वहीं, ईशा ने लाल रंग का कुर्ता सेट पहना था. मां-बेटी दोनों का ही लुक इस दौरान बेहद एलिंगेट और गॉर्जियस था.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क