ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की तैयारी की है. निर्देशों के मुताबिक, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के कोचों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखे जाएंगे. पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है. यात्रियों को सफर से पहले मोबाइल चार्ज करने की सलाह दी गई है.