नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में 'द लाइब्रेरी' की शुरुआत के लिए एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर अंबानी फैमिली ने इस इवेंट में खास हिस्सा लिया. करीना कपूर से लेकर शाहिद कपूर तक, कई सेलेब्स स्टाइलिश लुक में नजर आए, मगर इवेंट में सबकी निगाहें एक बार फिर नीता अंबानी पर ही जा ठहरीं. मिसेज अंबानी हर इवेंट में अपने शानदार लुक से सारी लाइटलाइट चुरा लेती हैं और इस बार भी उनका बॉसी लुक सुर्खियां बटोर रहा है.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और स्टार किड्स के फेवरेट फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी भी लाइब्रेरी लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस इवेंट के अंदर की कुछ झलक फैंस को दिखाई. करीना-सैफ, शाहिद, सोफा और विक्रांत मेसी समेत कई स्टार्स उसमें दिखाई दे रहे हैं.
नीता को ब्रोच को निहारती दिखीं करीना
इस इवेंट में करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी शिरकत की, वीडियो में करीना और नीता एक-दूसरे बात कर रहे हैं. इस दौरान करीना अपने हाथ से मिसेज अंबानी के टॉप पर लगे ब्रोच को बड़े ध्यान देखती नजर आ रही हैं. नीता अंबानी भी उनको उस ब्रोच के बारे में कुछ बता रही हैं.
मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में 'द लाइब्रेरी' के लॉन्च के मौके पर, करीना कपूर खान ने सब्यसाची की पैस्ले-प्रिंट सिल्क शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने हाई-वेस्टेड काले वाइड-लेग ट्राउजर के साथ पेयर किया था.
इस खास इवेंट में मिसेज अंबानी का बेज कलर के पैंटसूट में बॉसी लुक देखने को मिला, मगर उनके आउटफिट से ज्यादा चर्चे उनके सूट पर लगे ब्रोच के हो रहे हैं.
ड्रैगनफ्लाई ब्रोच की क्या है खासियत
इस ड्रैंगनफ्लाई ब्रोच को मशहूर जूलरी आर्टिस्ट वालेस चान ने डिजाइन किया है और इसका नाम सोअरिंग स्पिरिट है. इसको बनाने में करीबन 1 दशक यानी 10 साल का टाइम लगा. 17.67 कैरेट का त्सवोराइट गार्नेट, येलो डायमंड, सफेद हीरा, फैंसी-कलर का डायमंड, रूबी, गुलाबी नीलम और टाइटेनियम से बनाया गया है.
डिजाइन के पीछे छिपा है खास मैसेज
वालेस चान की ऑफिशियल वेबसाइड के मुताबिक, इसके पंखों को अबेकस की तरह डिजाइन किया है. सबसे खास बात यह है कि ड्रैगनफ्लाई सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि इसके पीछे एक खास मैसेज भी छिपा है, ड्रैगनफ्लाइ को सपनों, आजादी और अनंत संभावनाओं का प्रतीक माना जाता है.
कितनी है इस ब्रोच की कीमत?
हीरे-जवाहरात से सजा यह ब्रोच को एक स्पेशल टाइटेनियम से तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह लचीला और पहनने वाले की हलचल के साथ मूव भी करता है. इसकी कीमत करीबन 15 से 18 लाख डॉलर के बीच बताई जा रही है, जो भारत के मुताबिक 12 से 15 करोड़ रुपये के लगभग बैठती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क