नवजोत सिंह सिद्धू ने पहली बार दिखाई नन्ही पोती की झलक, 'पार्वती स्तुति' से चुना नाम, लिखा भावुक मैसेज; PHOTOS

Navjot Singh Sidhu Shares First Photo Of Granddaughter: नवजोत सिंह सिद्धू ने नवरात्रि की नवमी पर अपनी पोती आर्या सिद्धू की पहली झलक शेयर की. उन्होंने बताया कि आर्या का नाम 'पार्वती स्तुति' से लिया गया है. इसके साथ ही सिद्धू ने कहा कि वो कभी आर्या को रोते हुए नहीं देख सकते हैं.

Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती की पहली फोटो शेयर की. (Photo: Instagram/@navjotsinghsidhu) नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती की पहली फोटो शेयर की. (Photo: Instagram/@navjotsinghsidhu)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

Navjot Singh Sidhu Shares First Photo Of Granddaughter: क्रिकेट के मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज और राजनीति में बेबाक बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व क्रिकेटर, राजनेता और होस्ट नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों चर्चा में हैं. वजह उनका करियर या होस्टिंग स्टाइल नहीं, बल्कि बहुत ही खास है. इस बार उनके चेहरे की खुशी की वजह कोई क्रिकेट मैच या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनके घर आई नन्ही परी है. जी हां, 1 अक्टूबर 2026 को नवजोत सिंह सिद्धू दादा बने थे. उनके बेटे के घर पोती का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने आर्या सिद्धू रखा था.

दादा बनने के बाद सिद्धू लगातार अपनी पोती के बारे में पोस्ट कर रहे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि दादा बनने की खुशी सिद्धू के सोशल मीडिया पोस्ट में साफ झलक रही है. अब उन्होंने पहली बार अपनी पोती की प्यारी सी झलक दुनिया को दिखाई है. इसके साथ ही उन्होंने नन्ही बच्ची के नाम से जुड़ी खास बात बताई और ऐसा भावुक संदेश लिखा, जिसे पढ़कर कोई भी इमोशनल हो जाएगा.

नवजोत सिंह सिद्धू ने पहली बार दिखाई पोती की झलक
नवजोत सिंह सिद्धू ने आज (20 अक्टूबर 2026) नवमी और दशहरा के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर अपनी पोती आर्या की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनका अपनी नन्ही परी के लिए प्यार साफ नजर आता है. एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सिद्धू अपनी पोती के नन्हे पैरों को प्यार से छूते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में बच्ची के माता-पिता उसे गोद में लिए नजर आ रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में नन्ही बच्ची फूलों से सजी टोकरी में आराम करती दिख रही है. हालांकि, आर्या के चेहरे को फूलों वाले इमोजी से छिपाया गया है. 

Advertisement

इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिद्धू परिवार के लिए ये पल कितना खास है. हमेशा अपने चुटीले अंदाज में नजर आने वाले सिद्धू का ये रूप उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है.

'पार्वती स्तुति' से प्रेरित है पोती का नाम
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती की प्यारी तस्वीरों के साथ ही उसके नाम को लेकर भी खास जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि बच्ची का नाम 'पार्वती स्तुति' से लिया गया है. नाम के पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव इस खुशी को और खास बना देता है.

सिद्धू ने अपनी पोस्ट में नन्ही बच्ची के आगमन को माता रानी के आशीर्वाद से जोड़ते हुए नवरात्रि की नवमी तिथि का भी जिक्र किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज नवरात्रि की नवमी तिथि दोपहर 12:51 बजे समाप्त हो रही है…माता के आशीर्वाद से आई इस नन्ही परी की बड़ी होने तक महामाई की कंजक के रूप में पूजा की जाएगी.'

आगे उन्होंने प्यार से लिखा, 'मेरे रहते हुए आर्या के साथ कुछ भी होता देख सकता हूं, लेकिन उसे रोते हुए बिल्कुल नहीं देख सकता.' उन्होंने बताया कि आर्या का नाम 'पार्वती स्तुति' से प्रेरित है.

क्या होता है आर्या नाम का मतलब?
आर्या नाम संस्कृत के 'आर्य' शब्द से लिया गया है. इसका अर्थ श्रेष्ठ, महान, कुलीन, आदरणीय और सम्मानित व्यक्ति होता है. ये नाम गरिमा, अच्छे संस्कार और सम्मान जैसे भावों से जुड़ा माना जाता है.

भारतीय परंपरा में आर्या शब्द का इस्तेमाल ऐसी महिला के लिए भी किया जाता है, जो अपने व्यवहार और गुणों से आदर पाने योग्य हो. यही वजह है कि बच्चियों के लिए ये नाम पसंद किया जाता है. इसमें एक ओर भारतीय संस्कृति की झलक है, तो दूसरी तरफ ये बोलने में बहुत ही आसान और छोटा है.

Advertisement


देवी दुर्गा और पार्वती से भी जोड़ा जाता है ये नाम
आर्या नाम को देवी दुर्गा और माता पार्वती से भी जोड़कर देखा जाता है. ये नाम शक्ति, सम्मान और अच्छे गुणों का प्रतीक माना जाता है. इसलिए आर्या सिर्फ सुनने में प्यारा नाम ही नहीं है, बल्कि इसका मतलब भी बहुत सुंदर है. ये नाम आत्मसम्मान, गरिमा और श्रेष्ठता जैसे गुणों को दर्शाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »