How To Peel Mango Easily: बिना हाथ चिपचिपे किए आसानी से छिल जाएगा आम! गिलास की मदद से सेकंडों में होगा काम

How To Peel Mango Easily: गर्मियों में आम खाने का मजा तब दोगुना होगा, जब आप बिना हाथ चिपचिपे और गंदे किए आम छील पाएंगे. सोशल मीडिया पर एक ट्रिक वायरल हो रही है, जिसकी मदद से आप आसानी से आम छील सकते हैं. इसमें आप एक गिलास की मदद से आसानी से आम छील पाएंगे.

Advertisement
आम छीलते वक्त गिलास का इस्तेमाल करना सही रहता है.  (Photo: ITG) आम छीलते वक्त गिलास का इस्तेमाल करना सही रहता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

How To Peel Mango Easily: गर्मियों के मौसम हो और कोई रसीले आम न खाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. आम फलों का राजा होता है, जिसका स्वाद लिए बिना लोग रह नहीं पाते हैं. लेकिन आम के शौकीनों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत होती है उसे छीलना होता है. चाकू से छीलने बैठो तो आधा गूदा छिलके के साथ निकल जाता है और हाथ-कपड़े चिपचिपे होते हैं सो अलग. ऐसे में आम का स्वाद चखने से पहले उसे छीलना लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं है. 

Advertisement

अक्सर इसी चिपचिपाहट के डर से लोग या तो आम का पूरा लुत्फ नहीं उठा पाते हैं या फिर बस दूसरों के छीलने का इंतजार करते रहते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें आम छीलते वक्त दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो अब टेंशन छोड़ दीजिए. सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्मार्ट मैंगो हैक वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप आम छीलने के लिए चाकू और पुराने तरीके इस्तेमाल करना भूल जाएंगे. ये ट्रिक न सिर्फ आपका समय बचाएगी, बल्कि आपके हाथों को गंदा होने से भी बचाएगी.

क्या है ये आसान ट्रिक?
आम छीलने की इस ट्रिक के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी और वो है एक चाकू और एक स्टील या कांच का गिलास. इस ट्रिक से आम छीलने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही हाथ ज्यादा गंदे होते हैं.

Advertisement

ऐसे करें इस्तेमाल
1. इस ट्रिक की मदद से आम छीलने के लिए आपको सबसे पहले को लंबाई में काटकर दो बड़े टुकड़ों में बांटना होगा. ध्यान रखें कि गुठली बीच में ही रहे.

2. अब आम के एक टुकड़े को लें और उसके छिलके वाले हिस्से को गिलास के किनारे पर टिकाएं. उसपर हल्का प्रेशर डालते हुए आम को नीचे की तरफ खींचें. ऐसा करते ही पूरा गूदा छिलके से अलग होकर गिलास में आ जाएगा.

3. अब आप इस गूदे को सीधे खा सकते हैं या छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं.


ये तरीका खासतौर पर अच्छे से पके और सॉफ्ट आम के लिए सबसे अच्छा काम करता है. अगर आम कच्चा या ज्यादा सख्त है, तो गूदा आसानी से अलग नहीं होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement