How to make Mango Kheer: ना चीनी और ना चाशनी, गर्मी में आम से बनाएं मीठी और ठंडी-ठंडी खीर, मिलेगा बिलकुल अलग टेस्ट

Mango Kheer: गर्मी में अगर आपको कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन करता है तो यहां हम आपको आम की खीर की रेसिपी बता रहे हैं. यह खीर ना केवल ना केवल खाने में टेस्टी लगती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.

Advertisement
ऐसे बनाएं मैंगो खीर (Photo: ITG) ऐसे बनाएं मैंगो खीर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

गर्मियों के सीजन में आम का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वैसे तो आम को काटकर खाना या उसका शेक पीना सबको पसंद है लेकिन आम की खीर का अपना ही एक शाही अंदाज है. यह खीर न केवल देखने में सुंदर लगती है बल्कि इसका क्रीमी टेक्सचर और आम की भीनी-भीनी खुशबू दिल जीत लेती है.

अगर आप आम की बाकी रेसिपीज खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार दूध और आम के इस कॉम्बो को जरूर ट्राई करें. इसे ठंडा-ठंडा परोसने पर यह किसी भी महंगे आईसक्रीम से बेहतर स्वाद देती है.

Advertisement

आपको चाहिए होंगी ये चीजें

दूध (फुल क्रीम): 1 लीटर

पके हुए आम का पल्प: 1.5 कप (अल्फोंसो या दशहरी सबसे बेस्ट रहते हैं)

चीनी: ¼ कप (आम की मिठास के अनुसार कम-ज्यादा करें)

कटे हुए आम के टुकड़े: ½ कप (गार्निशिंग के लिए)

इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच

बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स: काजू, बादाम और पिस्ता

केसर: एक चुटकी

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक भारी बर्तन में दूध को उबलने रखें. इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह आधा न रह जाए और गाढ़ा न हो जाए.

दूध में चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.

दूध को पूरी तरह से ठंडा होने दें. अगर आप गर्म दूध में आम का पल्प डालेंगे तो दूध फट सकता है.

Advertisement

जब दूध पूरी तरह ठंडा हो जाए. तब इसमें आम का पल्प (मिक्सी में पिसा हुआ आम) मिलाएं और अच्छी तरह फेंटें.

अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और आम के छोटे टुकड़े मिलाएं.

खीर को 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इसे बिल्कुल ठंडा होने पर ही सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement