नेपाल में जलप्रलय ने सैकड़ों लोगों की जिंदगी लील ली. यहां का नुवाकोट शहर अब सिर्फ मलबे का ढेर है. कई मकानों का तो नामोनिशान मिट गया है. इस आपदा ने सैकड़ों परिवारों को जीवन भर का दर्द दे दिया, इस आपदा में अभी भी लापता लोगों की खोजबीन जारी है. देखें आजतक संवाददाता आशुतोष चतुर्वेदी की ये ग्राउंड रिपोर्ट.