Longevity Secrets: लंबी उम्र देते हैं शरीर के ये 4 मसल्स! डॉक्टर ने बताया, कैसे तय होती है लॉन्जिटिविटी

उम्र बढ़ने का अंदाजा 4 मसल्स से लगता है–ग्रिप, ग्लूट्स, कैल्स, डायाफ्राम. डॉक्टरों के अनुसार, इनकी ताकत लंबी उम्र और फिटनेस का संकेत देती है. घर पर किए जा सकने वाले सरल टेस्ट से पता चलता है आपकी बायोलॉजिकल उम्र.

Advertisement
ये टेस्ट बताते हैं कि आपका दिल, दिमाग, नर्व्स और फेफड़े कितने फिट हैं. (Photo: AI Generated) ये टेस्ट बताते हैं कि आपका दिल, दिमाग, नर्व्स और फेफड़े कितने फिट हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

बढ़ती उम्र में अक्सर लोग केवल वजन कम करने या बाइसेप्स बनाने पर ध्यान देते हैं लेकिन असली फिटनेस उन मसल्स में छिपी है जो बाहर से दिखाई नहीं देतीं. अमेरिका की हेल्थ और परफॉर्मेंस स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. जेसिका स्वानसन के मुताबिक, 60 साल की उम्र के बाद आपका शरीर कितना एक्टिव रहेगा, यह आपके शरीर के 4 मुख्य मसल्स की मजबूती पर निर्भर करता है. डॉक्टर आमतौर पर रूटीन चेकअप में इन मसल्स की जांच नहीं करते हैं लेकिन आप घर बैठे ही कुछ आसान सेल्फ टेस्ट के जरिए अपनी फिटनेस का लेवल चेक कर सकते हैं.

Advertisement

ग्रिप स्ट्रेंथ (Grip Strength)

डॉ. जेसिका के अनुसार, हाथों की पकड़ यानी ग्रिप स्ट्रेंथ पूरे शरीर का बायोमार्कर है. एक साधारण हैंडशेक से आपके नर्व्स, हार्ट और ब्रेन की कंडीशन का पता चल सकता है. मेडिकल जर्नल द लेंसेट के मुताबिक, ग्रिप स्ट्रेंथ ब्लड प्रेशर से भी बड़ा मृत्यु दर का अनुमान लगाने वाला कारक है.

इसे चेक करने के लिए आप किसी बार या रॉड पर लटकने का टेस्ट कर सकते हैं. यदि आपकी उम्र 50 साल से कम है तो पुरुषों को कम से कम 30 सेकंड और महिलाओं को 20 सेकंड तक लटके रहने का टारगेट पूरा करना चाहिए.

ग्लूट्स मसल्स (Glute Muscles)

ग्लूट्स मसल्स आपको चलते-फिरते समय बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है ये मसल्स कमजोर होने लगते हैं जिससे शरीर का बैलेंस बिगड़ता है और गिरने का रिस्क बढ़ जाता है.

Advertisement

डॉ. स्वानसन का कहना है कि 65 साल की उम्र के बाद एक बार भी गिरना सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. इसका टेस्ट करने के लिए अपनी आंखें बंद करें और एक पैर पर खड़े होने की कोशिश करें. यदि आपकी उम्र 50 से कम है तो बिना डगमगाए कम से कम 10 सेकंड तक इस पोजीशन को होल्ड करने का ऑप्शंस चुनें.

काफ मसल्स (Calf Muscles)

पैर के निचले हिस्से की मांसपेशियां यानी काफ मसल्स आपके पूरे शरीर के मसल रिजर्व की जानकारी देती हैं. रिसर्च के मुताबिक, पिंडलियों का साइज और उनकी मजबूती कई कॉमन ब्लड टेस्ट से भी बेहतर तरीके से यह बता सकती है कि किसी बीमारी या चोट के बाद आपका शरीर कितनी जल्दी रिकवर करेगा.

इसके टेस्ट के लिए आपको सिंगल-लेग काफ रेजेस (एक पैर के पंजे पर खड़े होना) करना होगा. यदि आपकी उम्र 40 साल से कम है तो बिना किसी रेस्ट के दोनों पैरों से अलग-अलग 25-25 रेप्स करने का टारगेट रखें.

डायाफ्राम (Diaphragm)

डायाफ्राम हमारे श्वसन तंत्र की सबसे जरूरी मसल है लेकिन कोई भी इस पर ध्यान नहीं देता. यही वजह है कि 70 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते यह अपनी 30 प्रतिशत ताकत कम हो जाती है. इसकी कमजोरी से फेफड़े साफ करने वाली खांसी और नर्व्स को शांत करने वाली गहरी सांस लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है. इसे जांचने के लिए एक गहरी सांस लें और उसे रोकें. यदि आप बिना किसी परेशानी के 30 सेकंड तक सांस होल्ड कर लेते हैं तो आपका डायाफ्राम बिल्कुल सही काम कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »