Agrata Sharma Birthday Photos: जाने-माने कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. अग्रता का फैशन सेंस और उनका स्टाइलिश आउटफिट लोगों का ध्यान खींच रहा है.
अग्रता शर्मा के साथ उनकी छोटी बहन कुहू, पापा कुमार विश्वास, मम्मी और पति पवित्र खंडेलवाल केक कंटिग सेरेमनी में नजर आ रहे हैं. एथनिक और वेस्टन दोनों ही आउटफिट में अग्रता बेहद सुंदर लगती हैं और अपनी लेटेस्ट फोटोज में तो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं.
केक खिलाते दिखे पापा कुमार विश्वास
फोटो में अग्रता केक काट रही हैं और उनके एक साइड में उनके पति और दूसरी साइड में पापा-मम्मी और छोटी बहन कुहू खड़े हैं. सब लोग तालियां बजा रहे हैं और उनके बर्थडे की डेकोरेशन और केक सबकुछ रेड कलर का था. यहां तक की उन लोगों के पीछे लाइट भी लाल रंग की ही जल रही थी. अग्रता के अलावा फोटो में उनकी छोटी बहन कुहू भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जो वनपीस ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही हैं.
अग्रता शर्मा का बर्थडे लुक वायरल
अग्रता शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने शीयर मेश फैब्रिक वाली ड्रेस पहनी है. उनके इस आउटफिट में मॉडर्न फैशन और बोल्ड स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है.
ड्रेस के ऊपरी हिस्से पर जेब्रा प्रिंट जैसा एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न बना हुआ है, जो उनके पूरे लुक को एक अलग और बेहद अट्रैक्टिव लुक दे रहा है. इसके बॉडी-फिटेड डिजाइन ने उनके बर्थडे लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस बना दिया है.
सीक्विन्स डिजाइन ने खींचा ध्यान
अग्रता के आउटफिट का सबसे खास हिस्सा उस पर बने बड़े-बड़े गोल डिजाइन के सीक्विन्स पूरे लुक में शाइन और अट्रैक्शन एड कर रहे हैं. इनका टेक्सचर आउटफिट के स्टाइलिश बना रहा है. जहां शीयर फैब्रिक और शाइन पार्टी वियर फील दे रही है.
खुले बाल और सॉफ्ट मेकअप
अग्रता के हेयरस्टाइल की बात करे तो उन्होंने इस ग्लैमरस आउटफिट के साथ अपने बालों को खुला रखा है. वहीं, सॉफ्ट और ड्यूई मेकअप ने उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिया. उन्होंने फुटवियर में स्ट्रैपी हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है, जो उनके इस आउटफिट के साथ परफेक्ट लग रही है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क