Eggshells For Plants: ज्यादातर घरों में अंडे रोजाना खाए जाते हैं. चाहे ऑमलेट बनाना हो या फिर अंडे उबालकर खाना, ये रोजाना लोगों की डाइट का हिस्सा होता है. लेकिन घर में अंडे इस्तेमाल करने के बाद अक्सर लोग उनके छिलकों को कूड़े में फेंक देते हैं. हालांकि, इन दिनों कैल्शियम से भरपूर अंडों के छिलकों को लोग पौधों की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. ऐसा माना जाता है कि अंडे के छिलके पौधों को कैल्शियम देते हैं, जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी होती है और पौधे हरे-भरे रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी में सीधे अंडे के छिलके डालने से पौधों को तुरंत पोषण नहीं मिलता? इतना ही नहीं, गलत तरीके से इनका इस्तेमाल करने पर कुछ पौधों की ग्रोथ पर बुरा असर भी पड़ सकता है.
दरअसल, अंडे के छिलकों में कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जो पौधों के लिए जरूरी है. लेकिन इस पोषक तत्व का फायदा तभी मिलता है, जब छिलके अच्छी तरह टूटकर मिट्टी में मिल जाएं. ऐसे में अगर आप भी अंडे के छिलकों को पौधों के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो पहले इसका सही तरीका जान लीजिए. आइए जानते हैं कि किन पौधों में इनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और छिलकों को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.
1. मिट्टी में सीधे अंडे के छिलके डालने से नहीं मिलेगा तुरंत फायदा: कई लोग अंडे के छिलकों को तोड़कर गमले की मिट्टी में डाल देते हैं, ताकि पौधों को कैल्शियम मिल सके. लेकिन मोटे छिलकों को मिट्टी में घुलने और टूटने में काफी समय लगता है. ऐसे में पौधों को तुरंत पोषण नहीं मिलता. बेहतर है कि छिलकों को बारीक पीसकर कंपोस्ट में मिलाएं.
2. इन पौधों में अंडे के छिलके डालने से बचें: अंडे के छिलके मिट्टी के पीएच पर असर डाल सकते हैं. स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसे पौधों को हल्की एसिडिक मिट्टी पसंद होती है. ऐसे में बिना जरूरत छिलके डालने से मिट्टी की कंडीशन बदल सकती है. इसलिए खाद डालने से पहले पौधे की जरूरत समझना जरूरी है.
3. अंडे के छिलकों से आ सकते हैं कीड़े-मकोड़े: गंदे अंडे के छिलके बगीचे में कीड़ों और चूहों को अट्रैक्ट कर सकते हैं. कच्चे अंडों के कॉनटैक्ट में आने से छिलकों पर हानिकारक बैक्टीरिया भी हो सकते हैं. इसलिए इस्तेमाल से पहले छिलकों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें.
4. सीधे मिट्टी में डालने के बजाय कंपोस्ट में मिलाएं: अंडे के छिलकों को फेंकने के बजाय ऑर्गेनिक खाद में मिलाना बेहतर ऑप्शन है. तैयार कंपोस्ट को गमले की मिट्टी में डाल सकते हैं. इससे रसोई के कचरे का दोबारा इस्तेमाल होगा और मिट्टी में पोषक तत्व बढ़ाने में मदद मिलेगी.
अंडे के छिलकों का पाउडर कैसे बनाएं?
ध्यान रखें कि बारीक पीसने के बाद भी कैल्शियम तुरंत पौधों को मिलने की गारंटी नहीं होती.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क