Butter Paper Versatile Uses: रसोई में केक, कुकीज, पराठे या स्नैक्स बनाने के बाद अक्सर बटर पेपर का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपको लगता है कि बटर पेपर का इस्तेमाल सिर्फ रसोई के इन्ही कामों में किया जाता है तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है. रसोई में इस्तेमाल के बाद बटर पेपर का कुछ हिस्सा बच जाता है, तो ज्यादातर लोग इसे बेकार समझकर सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं.
लेकिन अगर बटर पेपर बहुत ज्यादा गंदा या जला हुआ नहीं है, तो इसे दोबारा कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे न सिर्फ घर का खर्च कम होता है, बल्कि बेवजह होने वाली बर्बादी भी रुकती है. सिर्फ रसोई ही नहीं बल्कि बटर पेपर आपके कई और भी काम आ सकता है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे.
आइए जानते हैं बचे हुए बटर पेपर के 5 ऐसे स्मार्ट इस्तेमाल, जो आपके काफी काम आएंगे.
आटा बेलने में करें इस्तेमाल
अगर आपको पूरी, पराठा या कुकी का आटा बेलना है, तो बटर पेपर को बेलन और आटे के बीच रख सकते हैं. इससे आटा चिपकता नहीं है और अतिरिक्त सूखा आटा डालने की जरूरत भी कम पड़ती है. खासकर कुकी और पाई का आटा बेलने में यह तरीका काफी आसान रहता है. मैदे और ज्वार की रोटी बेलने के लिए भी यह हैक बहुत काम आता है.
फ्रिज में चीज और मक्खन लपेटने के लिए
फ्रिज में मक्खन या घर में बने पनीर को भी आप बचे हुए साफ बटर पेपर पर लपेटकर रख सकते हैं. इससे चीजें प्लास्टिक में बंद होने की बजाय हल्की हवा पाती हैं और लंबे समय तक अच्छी बनी रहती हैं.
किचन की शेल्फ और डिब्बों की लाइनिंग करें
मसालों, तेल या सूखे सामान को निशान शेल्फ को गंदा कर देते हैं और इससे बचने के लिए आप इनके नीचे शेल्फ पर बटर पेपर बिछा दें. अगर कुछ गिर भी जाए तो सिर्फ पेपर बदलना होगा, पूरी शेल्फ साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे सफाई का काम भी आसान हो जाता है.
माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय ढकें
खाना गर्म करते समय कई बार करी या सॉस उछलकर माइक्रोवेव को गंदा कर देती है और उसकी सफाई करना बड़ा मुश्किल हो आता है. ऐसे में साफ बचा हुआ बटर पेपर प्लेट के ऊपर हल्के से रख दें. इससे छींटे कम पड़ेंगे और माइक्रोवेव भी साफ रहेगा.
चिपचिपी चीजें पैक करने में करें इस्तेमाल
घर में बनी मिठाई, चॉकलेट, सैंडविच या सूखे स्नैक्स को पैक करने के लिए भी बचा हुआ बटर पेपर इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे खाना चिपकता नहीं और पैकिंग भी साफ-सुथरी रहती है.
किन बातों का रखें ध्यान?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क