Summer Laundry Hacks: पसीने से पीले पड़ गए हैं सफेद कपड़े? डिटर्जेंट के साथ मिलाएं रसोई की ये 2 सस्ती चीजें; छूमंतर हो जाएगी बदबू

क्या चिलचिलाती गर्मी में आपके कपड़ों से भी पसीने की जिद्दी बदबू नहीं जा रही? अगर हां, तो परेशान न हों. महंगे डिटर्जेंट के बजाय आप घर की रसोई में रखी 2 चीजों की मदद से आप कपड़ों की बदबू तो दूर कर सकते हैं. इसके साथ ही कपड़ों का पीलापन भी गायब हो जाएगा.

Advertisement
घर में रखे सफेद सिरके की मदद से न केवल पसीने की बल्कि वॉशिंग मशीन की बदबू भी खत्म की जा सकती है. (Photo: ITG) घर में रखे सफेद सिरके की मदद से न केवल पसीने की बल्कि वॉशिंग मशीन की बदबू भी खत्म की जा सकती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

गर्मी का मौसम न सिर्फ लोगों का हाल बेहाल कर देता है, बल्कि उनके कपड़ों की भी रंगत छीन लेता है. इस मौसम में पसीना, धूल और उमस कपड़ों का बुरा हाल कर देते हैं. जरा देर पहने गए कपड़ों में से पसीने की बुरी बदबू आने लगती है. बदबू को खत्म करने और कपड़ों को साफ करने के लिए लोग चाहे कितने भी महंगे डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर लें, लेकिन फिर भी उनरी बदबू नहीं जाती है. सफेद कपड़े पीले दिखने लगते हैं और रोज पहनने वाले कपड़े जल्दी फीके पड़ जाते हैं.

Advertisement

अगर आपके कपड़े भी पसीने और उमस के कारण बदबूदार हो गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद सिर्फ 2 सस्ती चीजों की मदद से बदबू को छूमंतर कर सकते हैं. इनका इस्तेमाल करने से कपड़े ज्यादा साफ, फ्रेश और खुशबूदार बन सकते हैं. खास बात ये है कि इससे वॉशिंग मशीन की बदबू भी कम हो सकती है.

बेकिंग सोडा से दूर होगी बदबू और दाग
रसोई में रखी वो पहली चीज बेकिंग सोडा है. ये सिर्फ खाने या रसोई के काम में ही नहीं, बल्कि कपड़ों की सफाई में भी बहुत काम का माना जाता है. गर्मियों में पसीने की वजह से कपड़ों में जो अजीब सी बदबू बस जाती है, उसे कम करने में ये मदद कर सकता है. इसके साथ ही बेकिंग सोडा कपड़ों में जमी गंदगी को साफ करने में भी मददगार साबित होता है. बेकिंग सोडा सफेद कपड़ों पर पड़े हल्के पीले निशान और पसीने के दाग भी कम कर सकता है. 

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले वॉशिंग मशीन में कपड़े डालें. इसके बाद लिक्विड डिटर्जेंट के साथ 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें और फिर मशीन को नॉर्मल मोड पर चलाएं. इससे कपड़े ज्यादा फ्रेश और साफ महसूस हो सकते हैं.

सफेद सिरका
वो दूसरी चीज जो कपड़ों की बदबू दूर करने में मददगार साबित हो सकती है वो सफेद सिरका है. ये कपड़ों पर जमी डिटर्जेंट की एक्स्ट्रा लेयर हटाने में मदद करता है, जिससे कपड़े ज्यादा मुलायम और फ्रेश लगते हैं. अगर कपड़ों से सीलन जैसी बदबू आती है या लंबे समय तक पसीने की बदबू बनी रहती है, तो सफेद सिरका काम आ सकता है. हल्के रंग के कपड़ों की फीकी चमक वापस लाने के लिए भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं.

सफेद सिरके को सीधे डिटर्जेंट में मिलाने की गलती न करें. इससे दोनों का असर कम हो सकता है. इसके साथ ही सिरके की मात्रा हमेशा कम रखें.

  • इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले करीब आधा कप सफेद सिरका लें.
  • इसे मशीन के रिंस सेक्शन या फैब्रिक सॉफ्टनर वाले हिस्से में डालें.
  • फिर मशीन को सामान्य तरीके से चलने दें.

वॉशिंग मशीन की बदबू भी होगी कम
बेकिंग सोडा और सफेद सिरका सिर्फ कपड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि वॉशिंग मशीन की सफाई में भी मदद कर सकते हैं. अगर महीने में 1-2 बार खाली मशीन में गर्म पानी के साथ थोड़ा बेकिंग सोडा और सिरका चलाया जाए, तो मशीन के अंदर जमा गंदगी और बदबू कम हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement