दिवाली के बाद स्टिकर रंगोली हो जाती है भद्दी? चिपकाते वक्त करें ये छोटा सा काम, चाकू-चम्मच से छुड़ाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

त्योहारों पर घर सजाने के लिए स्टिकर वाली रंगोली लगाना जितना आसान होता है, दिवाली के बाद उसे फर्श से हटाना उतना ही मुश्किल काम बन जाता है. अगर आप भी उसे छुड़ाने में परेशान होते हैं, तो आज हम इसे चिपकाने का एक वायरल हैक बताने वाले हैं. इस वायरल सेलो टेप हैक की मदद से आप बिना किसी मेहनत और चिपचिपे निशानों के रंगोली को आसानी से हटा सकती हैं.

Advertisement
स्टिकर वाली रंगोली हटाने के लिए चाकू-चम्मच का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. (Photo: ITG) स्टिकर वाली रंगोली हटाने के लिए चाकू-चम्मच का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

दिवाली पर घर को सजाने के लिए आजकल फूलों और रंगों वाली रंगोली के बजाय स्टिकर वाली रंगोली का खूब इस्तेमाल किया जाता है. यह दिखने में बेहद खूबसूरत होती है और इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और न ही किसी खास कलाकारी की जरूरत होती है. बस रंगोली का स्टिकर खरीदिए और फर्श पर चिपका दीजिए. लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है, जब दिवाली खत्म होने के बाद इसे हटाने की बारी आती है. कई बार स्टिकर फर्श पर इतनी मजबूती से चिपक जाता है कि उसे निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ती है. इतना ही नहीं, चिपचिपे निशान भी रह जाते हैं.

Advertisement

अगर आप भी इस दिवाली स्टिकर वाली रंगोली लगाने की सोच रहे हैं, तो एक छोटा सा जुगाड़ आपके बहुत काम आ सकता है. इसकी मदद से रंगोली लगाना भी आसान रहेगा और त्योहार के बाद उसे हटाने के लिए फर्श को रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

रंगोली लगाने से पहले करें ये काम
सोशल मीडिया पर एक हैक बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें स्टिकर वाली रंगोली को लगाने की एक ऐसी ट्रिक बताई जा रही है जिसकी मदद से उसे हटाने में बहुत आसानी होती है. अगर आप लगाते वक्त इस ट्रिक को अपना लें तो हटाते वक्त स्टिकर फर्श पर चिपका नहीं रह जाता है. स्टिकर वाली रंगोली को सीधे फर्श पर चिपकाने के बजाय उसके नीचे सेलो टेप का बेस तैयार कर लें. इसके लिए सबसे पहले उस जगह को अच्छी तरह साफ कर लें, जहां आपको रंगोली लगानी है. अब फर्श पर सेलो टेप की मदद से एक बेस बना दें. ध्यान रखें कि टेप को इस तरह लगाएं कि रंगोली वाली पूरी जगह कवर हो जाए.

सेलो टेप के ऊपर लगाएं रंगोली का स्टिकर
जब सेलो टेप का बेस तैयार हो जाए, तो उसके ऊपर अपनी पसंद की स्टिकर वाली रंगोली चिपका दें. अब रंगोली फर्श की जगह सेलो टेप पर चिपकी रहेगी. इससे वह अपनी जगह पर टिकी भी रहेगी और सीधे फर्श के कॉन्टैक्ट में भी नहीं आएगी.

Advertisement

दिवाली के बाद ऐसे हटाएं रंगोली
दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद जब रंगोली हटाने की बारी आए, तो उसे किनारे से धीरे-धीरे निकालें. चूंकि नीचे सेलो टेप का बेस मौजूद होगा, इसलिए रंगोली के साथ टेप को भी आसानी से हटाया जा सकेगा. इससे फर्श पर स्टिकर का गोंद चिपकने और उसे बार-बार रगड़कर साफ करने की परेशानी कम हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »