How To Reduce Humidity In Home: बारिश के बाद घर में बढ़ जाती है उमस और चिपचिपाहट? अपनाएं ये 3 आसान ट्रिक्स, मिनटों में मिलेगा आराम

How To Reduce Humidity In Home: बारिश के बाद घर में बढ़ने वाली उमस और चिपचिपाहट से परेशान हैं? अगर हां, तो आज हम आपको 3 आसान और असरदार तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से कमरे की नमी कम होगी, घुटन दूर होगी और मानसून में आपका घर फ्रेश व आरामदायक बना रहेगा.

Advertisement
बारिश के बाद उमस भरे मौसम में और ज्यादा पसीने आते हैं. (Photo: ITG) बारिश के बाद उमस भरे मौसम में और ज्यादा पसीने आते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

बारिश भले ही तेज गर्मी से राहत देती हो, लेकिन इसके रुकते ही घर के अंदर उमस और चिपचिपापन बढ़ जाती है. इस उमस में लोग बहुत परेशान हो जाते हैं. कमरे में चिपचिपाहट, घुटन और पसीना इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि पंखा और कूलर चलने के बावजूद भी आराम नहीं मिलता है. कई बार तो हालात इतने बुरे हो जाते हैं कि घर के अंदर की हवा भारी और सीलन भरी महसूस होने लगती है, जिससे सोना, काम करना या आराम करना भी मुश्किल हो जाता है.

अगर आपके घर में भी थोड़ी सी बारिश पड़ते ही ऐसा ही माहौल बन जाता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप कमरे की नमी कम कर सकते हैं और घर को फिर से ठंडा, फ्रेश और आरामदायक बना सकते हैं.

1. मौसम साफ होते ही करें सही वेंटिलेशन: जैसे ही बारिश रुके वैसे ही देख लें की बाहर का मौसम कैसा है. अगर बाहर की हवा में ज्यादा नमी न हो, तो कुछ देर के लिए घर की खिड़कियां और दरवाजे खोल दें. इसके साथ ही सीलिंग फैन या एग्जॉस्ट फैन चलाएं, ताकि कमरे की बंद और नमी वाली हवा बाहर निकल सके. हालांकि अगर बाहर भी बहुत ज्यादा उमस हो, तो खिड़कियां बंद रखना ही बेहतर रहेगा.

Advertisement

2. AC को ड्राई मोड पर चलाएं: अगर कमरे में लंबे समय तक नमी बनी रहती है, तो AC को ड्राय मोड पर चलाना काफी मददगार साबित हो सकता है. ये हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को कम करता है, जिससे कमरा पहले से ज्यादा ठंडा और कंफर्टेबल महसूस होता है. अगर आपके पास डिह्यूमिडिफायर है, तो उसका इस्तेमाल करना और भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

3. घर के अंदर न सुखाएं गीले कपड़े: बारिश के दिनों में लोग अक्सर गीले कपड़े कमरे के अंदर ही सूखने के लिए टांग देते हैं. इससे हवा में नमी बढ़ जाती है और उमस ज्यादा महसूस होती है. कोशिश करें कि कपड़े खुली और हवादार जगह पर सुखाएं. इसके साथ ही बाथरूम, बालकनी या फर्श पर कहीं पानी जमा हो, तो उसे तुरंत साफ कर दें.

इन छोटी-छोटी बातों का भी रखें ध्यान
अगर बेडशीट, पर्दे या कारपेट लंबे समय तक गीले या नम रहते हैं, तो उनमें सीलन और फफूंदी लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इन्हें समय-समय पर धूप दिखाएं या पूरी तरह सूखने दें. इससे घर में ताजगी बनी रहती है और बदबू की समस्या भी नहीं होती.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »