How to Organize Winter Clothes: अलमारी में सर्दियों के भारी कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, कम जगह में आ जाएंगे ज्यादा कपड़े

How to Organize Winter Clothes: सर्दियों ने दस्तक दे दी है और इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत ठंड के भारी और ऊनी कपड़ों को अलमारी में सेट करने में होती है. हैवी कपड़े को अक्सर लोग गलत तरीके से स्टोर करते हैं, जिनकी वजह से वो जल्दी खराब भी हो जाते हैं. सर्दियों के कपड़ों को इन आसान तरीकों से अपनी वॉडरोब में सेट करके आप रख सकते हैं.

Advertisement
कपड़ों की देखभाल जरूरी होती है. (PHOTO:AI) कपड़ों की देखभाल जरूरी होती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

How to Organize Winter Clothes: मौसम धीरे-धीरे ठंडा हो रहा है, ज्यादातर लोगों ने तो धीरे-धीरे सर्दियों के कपड़ों को बाहर निकालना भी शुरू कर दिया है. सर्दियों के कपड़ों को रखने की अगर आपने पहले से कोई प्लानिंग नहीं की है और गर्मी के कपड़ों को भी अभी से स्टोर करना शुरू नहीं किया है तो इससे आपकी अलमारी और दराज सब कुछ बिखरने वाले हैं. सही स्टोरेज न होने की वजह से कपड़े खो जाते हैं और जल्दी खराब भी हो जाते हैं. 

Advertisement

अलमारी में हैवी कपड़ों को स्टोर करने के लिए सही प्लानिंग की जरूरत होती है, एक तो इससे अलमारी साफ-सुथरी दिखाई देती है और दूसरा कपड़ों की भी लाइफ बढ़ जाती है.आइए विंटर में कपड़ों को सही तरीके से स्टोर करने के 5 तरीकों के बारे में जानते हैं, जिनसे सर्दियों के कपड़े एकदम सही रहते हैं. 

धूप दिखाने के बाद करें स्टोर

सर्दियों को कपड़ों को निकालक सीधे नहीं पहन लेना चाहिए, उनको कुछ दिन धूप दिखाना सही होता है. इससे उनके अंदर से आ रही सीलन की बदबू भी खत्म हो जाती है और कीड़े वगैरा भी भाग जाते हैं. इसलिए किसी भी कपड़े को बेड के अंदर से निकालकर सीधा पहनने से बचना चाहिए. 

सबसे पहले छांट लें कपड़े

सबसे जरूरी यह है कि आप पहले यह फैसला लें कि सर्दियों के किन कपड़ों को सच में स्टोर करके रखना चाहिए. क्योंकि आधे से ज्यादा कपड़े सिर्फ अलमारी में स्पेस घेरते हैं, उनको लोग पहनते नहीं है. नेशनल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजर्स के एक स्टडी  में पाया गया कि आपके 80 प्रतिशत कपड़े केवल 20 प्रतिशत समय ही पहने जाते हैं.

Advertisement

अलमारी में कैसे रखें कपड़ें? 

अलमारी में सर्दियों के भारी कपड़ों को एक के ऊपर एक करके नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसे रखने पर एक निकालने पर सारे स्वेटर बाहर गिरने लगते हैं. कपड़ों को सीधा ठूसना भी नहीं चाहिए, बल्कि विंटर के कपड़ों को सेक्शन करके अलग-अलग रखना चाहिए. स्वेटर, जैकेट और शॉल सारी चीजों को एक-दूसरे से दूर-दूर रखना सही होता है. एक तो जैकेट पर स्वेटर के रेशे नहीं लगते हैं और उनको निकालने भी आसानी होती है. 

हैंगर में स्वेटर नहीं टांगने चाहिए

ऊनी स्वेटर को अलमारी में हैंगर में टांगकर भी रखना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे उनके कंधे निकल सकते हैं. हींगर में टांगने से कई बार स्वेटर खींचा हुआ दिखने लगता है, जो बहुत खराब भी लगता है. इसलिए हैंगर में सिर्फ आप जैकेट को टांग सकते हैं या फिर शॉल वगैरा रख सकते हैं, मगर उनको भी लंबे समय तक टांगने से बचें. लॉन्ग कोट और जैकेट को आप हैंगर में टांगकर रख सकते हैं जिससे उनमें सिलवटे नहीं पड़ती है. 

जैकेट को फोल्ड करके रखें

ठंड की हैवी जैकेट को सही तरीके से फोल्ड करके अलमारी में साइड में रखना चाहिए. इससे जैकेट की शेप और फैब्रिक दोनों सही रहते हैं और लंबे समय तक जैकेट चल भी जाती है. जैकेट को धोने का तरीका और स्टोर करने का तरीका दोनों स्वेटर से काफी अलग होता है, इसलिए इनकी वॉडरोब में भी सही तरीके से रखना चाहिए. ़

Advertisement

स्टोरेज बॉक्स में रखें छोटे कपड़ें

सर्दियों में अक्सर मोजे, मफलर, स्कार्फ, टोपी जैसी छोटी चीजें जल्दी नहीं मिलती है, इसलिए इनको एक साथ किसी स्टोरेज बॉक्स में रखना चाहिए. स्टोरेज बॉक्स को आप अलमारी के अंदर एक साइड में सेट कर दीजिए और कपड़ों को जब भी अलमारी में रखें तो छोटे सर्दियों के कपड़ो को इसी बॉक्स में संभालकर रखें, इससे एक तो कपड़ें आसानी से मिल जाएंगे और उनका फैब्रिक भी सालों-साल नए जैसा बना रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »