How to Make Cherry: बाजार से खरीदना छोड़ें, घर में कच्चे पपीते से बनाएं रंग-बिरंगी और मीठी-मीठी टूटी-फ्रूटी, बच्चों को आएगी खूब पसंद

How to Make Cherry: अगर आप भी केक, आइसक्रीम या पेस्ट्री के लिए बाजार से चेरी खरीदते हैं तो रुक जाएं. यहां आप आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से अलग-अलग रंगों की मीठी चेरी बना सकते हैं.

Advertisement
घर पर बनाएं रंग-बिरंगी चेरी (Photo: ITG) घर पर बनाएं रंग-बिरंगी चेरी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम जैसी कई चीजों में रंगीन और मीठी-मीठी टूटी-फ्रूटी खूब इस्तेमाल होती है जिसे देखते ही बच्चों के चेहरे पर अलग ही खुशी आ जाती है. रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी को चेरी भी कहते हैं. ये बाजार में आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसमें मिले आर्टिफिशियल कलर्स और केमिकल्स सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. क्या आप जानते हैं कि तरबूज के बचे हुए छिलकों या कच्चे पपीते से घर पर ही बेहद आसानी से बिल्कुल बाजार जैसी टूटी-फ्रूटी तैयार की जा सकती है. यह तरीका न सिर्फ किफायती है बल्कि पूरी तरह शुद्ध और हाइजीनिक भी है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की बेहद आसान विधि.

Advertisement

टूटी-फ्रूटी बनाने के लिए सामग्री
तरबूज के सफेद छिलके या कच्चा पपीता: 2 कप (छोटे-छोटे क्यूब्स में कटे हुए)

चीनी: 1 कप

पानी: 2 से 3 कप (छिलकों को उबालने और चाशनी के लिए)

फूड कलर (हरा, पीला, लाल या मनपसंद): 2-3 बूंदें (लिक्विड या जेल कलर)

वैनिला एसेंस या केवड़ा जल: ½ छोटा चम्मच (खुशबू के लिए)

बनाने का तरीका
तरबूज के हरे हिस्से और अंदर के लाल गूदे को पूरी तरह हटा दें. इसके केवल बीच के सफेद और सख्त हिस्से को लें और छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों (क्यूब्स) में काट लें. (अगर कच्चा पपीता ले रही हैं, तो छिलका छीलकर उसके भी ऐसे ही छोटे टुकड़े कर लें).

अब एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें कटे हुए टुकड़े डालकर लगभग 8-10 मिनट तक मध्यम आंच पर उबालें, जब तक कि टुकड़े पारदर्शी और नरम न हो जाएं. इसके बाद इन्हें छानकर पानी अलग कर लें.

Advertisement

एक दूसरे पैन में 1 कप चीनी और 1.5 कप पानी डालकर गैस पर रखें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और चाशनी में उबाल आ जाए, तो उबले हुए छिलके के टुकड़े इसमें मिला दें.

इन टुकड़ों को चाशनी में तब तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कि चाशनी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए और टुकड़े चाशनी को अच्छी तरह सोखकर चमकीले न दिखने लगें. अब गैस बंद कर दें और इसमें वैनिला एसेंस मिला दें.

अब इस मिश्रण को अलग-अलग कटोरियों में बराबर मात्रा में बांट लें. हर कटोरी में अलग-अलग फूड कलर (जैसे लाल, हरा, पीला) की 2-3 बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला लें. रंगों को टुकड़ों में अच्छे से रमने के लिए इन्हें 3-4 घंटे या पूरी रात के लिए ऐसे ही छोड़ दें.

तय समय के बाद टूटी-फ्रूटी को चाशनी से छानकर अलग कर लें. इन्हें एक प्लेट या टिशू पेपर पर फैलाकर 1-2 दिन के लिए पंखे की हवा में या हल्की धूप में सुखा लें, ताकि इनका चिपचिपापन खत्म हो जाए.

तैयार है आपकी घर की बनी शुद्ध और रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी. इसे एयर-टाइट डिब्बे में भरकर महीनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »