How to Make Raabdi: गर्मी में बनाकर पिएं सपना चौधरी की पसंदीदा ठंडी-ठंडी 'राबड़ी', नहीं लगेगी लू! जानें बनाने का देसी तरीका

हरियाणा की शान सपना चौधरी का डांस ही नहीं बल्कि उनकी सादगी भी लोगों को बहुत पसंद आती है. हाल ही में सपना ने बताया कि वो गर्मी के दिनों में खुद को चिल रखने के लिए 'राबड़ी' पीना पसंद करती हैं. बाजरे के आटे और दही से बनी यह पारंपरिक ड्रिंक न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाती है. आइए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

Advertisement
सपना चौधरी को हरियाणवी खाना बहुत पसंद है. (PHOTO:ITG/AI) सपना चौधरी को हरियाणवी खाना बहुत पसंद है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

Sapna Choudhary’s Favourite Raabdi: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके डांस के तो लोग दीवाने हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक खास समर ड्रिंक के बारे में बताया है, जो वो गर्मियों में पीना बहुत पसंद करती हैं.  हरियाणा में ताजा दूध-दही लोग खूब खाते हैं और लस्सी और ठंडाई के बिना तो उनका खाना भी अधूरा माना जाता है. आइए जानते हैं कि सपना चौधरी की फेवरेट देसी ड्रिंक क्या है.

Advertisement

सपना चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि उनको गर्मियों में राबड़ी पीना बहुत पसंद है, बचपन में उनकी मां अपने हाथों से यह देसी ड्रिंक बनाकर पिलाया करती थीं. हरियाणा और राजस्थान में राबड़ी सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर को ठंडक देने और लू से बचाने के लिए भी खूब पी जाती है.

अगर आप भी इस देसी समर ड्रिंक का मजा लेना चाहते हैं, तो इसे घर पर बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं.
 
राबड़ी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 2 कप दही/ छाछ
  • 3 बड़े चम्मच बाजरे का आटा
  • 3 बड़े चम्मच गेंहू का आटा
  • 4 कप पानी
  •  नमक
  • थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • हरा धनिया 

राबड़ी बनाने की आसान तरीका

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बाजरे और गेंहू का आटा और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें, ताकि गुठलियां न रहें. आप चाहे तो इसे रातभर भिगोकर भी रख सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाता है.
  2. उसके बाद इसमें बाकी पानी डालें और गैस पर स्लो फ्लेम में पकाने के लिए रख दीजिए. इसे लगातार चलाते रहें, जब तक मिक्सर थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
  3. मिक्सर के गाढ़ा होने के बाद गैस बंद करके इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इसमें दही या छाछ डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. 
  4. फेंटने के बाद ऊपर से हरी मिर्च, नमक और भुना जीरा डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप कटा हुआ हरा धनिया डाल सकते हैं.
  5. इसे बनाने के बाद कुछ देर फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दीजिए और फिर सर्व करें.

राबड़ी पीने के फायदे

  1. शरीर को ठंडक पहुंचाती है
  2. लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है
  3. पेट को लंबे समय तक भरा रखती है
  4. डाइजेशन के लिए फायदेमंद मानी जाती है
  5. गर्मियों में एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है
     
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement