How to Make Rice Pakoda: मानसून के इस खूबसूरत मौसम में जब बाहर रिमझिम बारिश हो रही हो तो हर किसी का मन कुछ गरमा-गरम पकौड़े खाने का करने लगता है. लेकिन ऐसे सुहावने मौसम में अगर वही सेम बेसन के पकौड़े खाकर ऊब गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए. आज हम आपको बेसन की जगह चावल के आटे के पकौड़े की रेसिपी बता रहे हैं. चावल के आटे में जब लच्छेदार प्याज और हरी मिर्च मिलाकर आप पकौड़े बनाएंगे तो हर कोई इनका दीवाना हो जाएगा.
अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि चावल के पकौड़े या तो कड़े रह जाते हैं या फिर बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं. आज हम आपको एक ऐसी आसान रेसिपी और खास ट्रिक बताएंगे जिससे आपके पकौड़े बाहर से एकदम कुरकुरे, अंदर से सॉफ्ट और स्वाद में लाजवाब बनेंगे, जिन्हें खाकर घरवाले उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे.
सामग्री:
1 कप चावल का आटा
1/2 कप दही
1/4 कप पानी
1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
1/4 कप हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
बनाने की विधि:
एक बाउल में चावल का आटा, दही और पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें.
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाकर अच्छे से मिला लें.
तेल को एक कड़ाही में गरम करें.
जब तेल गरम हो जाए, तो इसमें पेस्ट को पकौड़े की तरह छोटे-छोटे टुकड़ों में तलें.
पकौड़े को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें.
तले हुए पकौड़े को एक प्लेट में निकाल लें.
गरमा-गरम चाय के साथ परोसें.
कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े तैयार हैं. आप चाहें तो इसमें अपने पसंद की सब्जियां भी मिला सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क