Dahi Palak Kafuli Recipe: बिना दाल के भी चट कर जाएंगे चावल, जब लंच में दही-पालक से बनाएंगे उत्तराखंड की फेमस 'काफुली'
दाल,सब्जी और कढ़ी खाकर कभी-कभी मन भर जाता है और बिल्कुल भी खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में आप अपने घर पर पालक से बनने वाली पहाड़ी काफुली बना सकते हैं. इसे बनाना भी आसान है और लंच में चावलों के साथ इसका स्वाद कमाल लगता है.
Palak Kafuli Recipe: पंजाब, यूपी और बिहार के अलावा उत्तराखंड का भी खाना लोगों को खूब पसंद आता है. पहाड़ी इलाकों में चीजें उतनी आसानी से नहीं मिल पाती है और इसी वजह से लोग कम चीजों के साथ ही टेस्टी खाना बनाते हैं, जो किसी भी महंगी डिश को फेल कर सकता है. सबसे अच्छी बात यह होती है कि पहाड़ी खाने को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है.
Advertisement
अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जियां और दाल खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार उत्तराखंड की पारंपरिक डिश काफुली जरूर ट्राई करें. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है. पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों से बनने वाली काफुली को गर्मागर्म सादे चावल के साथ खाया जाता है. इसका गाढ़ा और हल्का मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है. आइए आपको पालक की काफुली बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाएंगे.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क