How to Make Namkeen Mathi: बाजार की मिलावटी तेल वाली मठरी छोड़ें, घर में गेहूं के आटे और सूजी से झटपट बनाएं टेस्टी मट्ठी, आसान है बनाना

How to Make Namkeen Mathi: अगर आप भी करवा चौथ की सरगी के लिए बाजार से नमकीन मट्ठी खरीदने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं. यहां हम आपको घर पर नमकीन मट्ठी बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
नमकीन मट्ठी (Photo: ITG) नमकीन मट्ठी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

करवा चौथ की सरगी में फल, मेवे और फेनी के अलावा मीठी मट्ठी भी रखी जाती है. लेकिन कई महिलाएं नमकीन मट्ठी खाना पसंद करती हैं जिसे वो बाजार से ही मंगवाती हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाली नमकीन में मिलावट और घटिया क्वालिटी के तेल का इस्तेमाल सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में अगर आप बाजार जैसी खस्ता, कुरकुरी और स्वादिष्ट मट्ठी घर पर ही बनाना चाहती हैं तो यह बहुत आसान है. आप गेहूं या मैदा किसी से भी इन्हें तैयार कर सकते हैं. 

Advertisement

 शाम की चाय का समय हो या घर आए मेहमानों का स्वागत करना हो, नमकीन मट्ठी भारतीय घरों का सबसे पसंदीदा स्नैक है. मैदा के साथ थोड़ी सी सूजी मिलाकर बनाई गई यह मट्ठी न सिर्फ बेहद क्रिस्पी बनती है, बल्कि लंबे समय तक स्टोर करके भी रखी जा सकती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का एकदम परफेक्ट तरीका और वो सीक्रेट ट्रिक जिससे आपकी मट्ठी हर बार खस्ता बनेगी.

विवरण और खस्ता बनाने की सीक्रेट ट्रिक
आवश्यक सामग्री: गेहूं का आटा या फिर मैदा (2 कप), सूजी (1/2 कप), अजवाइन (1 छोटी चम्मच), कसूरी मेथी (1 बड़ी चम्मच), कुटी हुई काली मिर्च (1/2 छोटी चम्मच), नमक (स्वादानुसार), मोयन के लिए तेल या घी (4-5 बड़े चम्मच) और तलने के लिए तेल.

खस्ता मट्ठी बनाने की सीक्रेट ट्रिक: मट्ठी को खस्ता और कुरकुरी बनाने की सबसे पहली ट्रिक है सही मोयन. मैदे और सूजी में तेल या घी डालकर दोनों हाथों से 2-3 मिनट तक अच्छी तरह मसलें. जब आटे की मुट्ठी बांधने पर वह बंधने लगे, तो समझें मोयन बिल्कुल सही है. दूसरी ट्रिक यह है कि आटा गूंथने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और आटा हमेशा सख्त गूंथें, कभी भी नरम आटा न गूंथें.

Advertisement

बनाने का तरीका

एक बर्तन में आटा, सूजी, अजवाइन, कसूरी मेथी, कुटी काली मिर्च, नमक और मोयन (तेल/घी) डालकर अच्छे से मिलाएं.

अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें (ताकि सूजी फूल जाए).

आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें हाथ से दबाकर या हल्का बेलकर मट्ठी का आकार दें.

तीसरी अहम ट्रिक: बेलने के बाद कांटे या चाकू की मदद से मट्ठी में छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि तलते समय मट्ठी फूले नहीं और अंदर तक खस्ता सिके.

कड़ाही में तेल गर्म करें और मट्ठी को बिल्कुल धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »