Homemade Mehndi: त्योहार हो या शादी, बिना मेहंदी के महिलाओं के हाथ अधूरे से लगते हैं. वैसे तो मार्केट में आसानी से मेहंदी मिल जाती हैं लेकिन इसमें मौजूद केमिकल और रंग कई बार हाथों में खुजली, जलन या एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. ऊपर से इन कोन से लगे मेहंदी का रंग भी कई बार हल्का रह जाता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर शुद्ध मेहंदी का पेस्ट तैयार कर सकती हैं. घर पर मेहंदी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. मेहंदी पाउडर के साथ किचन में मौजूद चायपत्ती, नींबू और कुछ दूसरी चीजों की मदद से मेहंदी का पेस्ट तैयार किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं घर पर मेहंदी बनाने का आसान तरीका.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
100 ग्राम शुद्ध और बारीक पिसा हुआ मेहंदी पाउडर
4-5 लौंग
2 छोटे चम्मच चायपत्ती
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
4-5 बूंद यूकेलिप्टस या टी ट्री ऑयल
पानी, जरूरत के अनुसार
लोहे की कटोरी
इन बातों का रखें ध्यान
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. मेहंदी लगाने के बाद इसे कम से कम 2-3 घंटे तक हाथों पर लगा रहने दें. जब मेहंदी सूख जाए तो इसे पानी से धोने के बजाय हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं. रंग को ज्यादा देर तक बनाए रखने के लिए मेहंदी सूखने के बाद हाथों पर थोड़ा सरसों का तेल लगाया जा सकता है.
घर पर मेहंदी बनाने के क्या फायदे हैं?
घर पर मेहंदी बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी मात्रा तैयार कर सकती हैं. साथ ही, इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में भी आपको पता रहता है. हालांकि, किसी भी सामग्री से त्वचा पर एलर्जी या जलन हो सकती है, इसलिए इस्तेमाल से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट जरूर कर लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क