Kuttu Ke Pakode: रूखे-फीके आलू छोड़िए, हरी मिर्च-धनिया डालकर व्रत में बनाएं कुट्टू के कुरकुरे पकौड़े, हरी चटनी संग लगेंगे बहुत टेस्टी

Kuttu Ke Pakode: नवरात्रि व्रत की शुरुआत परसों से हो रही है, ऐसे में अगर भी व्रत में केवल उबले आलू खाकर काम चलाते हैं तो रुक जाएं. उन्हीं उबले आलू में हरा धनिया-मिर्ची के साथ थोड़ा सा कुट्टू का आटा डालकर डालकर आप टेस्टी पकौड़े बना सकते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं.

Advertisement
कुट्टू आलू मिक्स पकौड़ा (Photo: ITG) कुट्टू आलू मिक्स पकौड़ा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

Kuttu Ke Pakode: नवरात्रि या किसी भी व्रत के दौरान शाम की चाय के साथ जब कुछ चटपटा और करारा खाने का मन करे, तो वही रूखे-सूखे उबले आलू खाने के बजाय कुट्टू के आटे के कुरकुरे पकौड़े बनाएं. कुट्टू का आटा तासीर में गर्म और ऊर्जा से भरपूर होता है, जो व्रत के दौरान शरीर को तुरंत ताकत देता है.

जब इसमें बारीक कटे आलू, तीखी हरी मिर्च, ढेर सारा हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाकर करारा फ्राई किया जाता है, तो इसका स्वाद व्रत वाली हरी चटनी (धनिया-पुदीना-सेंधा नमक) के साथ कई गुना बढ़ जाता है. अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि पकौड़े या तो बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं या फिर ठंडे होने पर कड़क हो जाते हैं. लेकिन अगर आप सही घोल और तापमान के साथ इन्हें तलेंगे, तो ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट बनेंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि!

Advertisement

सामग्री:

1 कप कुट्टू का आटा

2 मध्यम कच्चे आलू (छीलकर पतले-गोल या लंबे टुकड़ों में कटे हुए)

2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1/2 कप ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

1 बड़ा चम्मच भुना जीरा पाउडर

1 छोटा चम्मच सेंधा नमक (व्रत वाला नमक)

1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

आवश्यकतानुसार पानी (घोल बनाने के लिए)

फ्राई करने के लिए मूंगफली का तेल या देसी घी

बनाने की विधि:

घोल तैयार करें (सीक्रेट हैक): एक बड़े बाउल में कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूथ घोल बना लें. (ध्यान रखें घोल ज्यादा पतला न हो, वरना आलू पर कोटिंग नहीं चढ़ेगी और पकौड़े तेल सोखेंगे).

आलू लपेटें: कटे हुए आलू के टुकड़ों को घोल में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ताकि हर आलू पर आटे की परत चढ़ जाए.

Advertisement

पकौड़े तलें: कड़ाही में मूंगफली का तेल या देसी घी मध्यम-तेज आंच पर गर्म करें. अब एक-एक करके आलू के टुकड़े गर्म तेल में डालें.

गोल्डन और क्रिस्पी करें: पकौड़ों को तुरंत न पलटें. 1-2 मिनट बाद जब एक तरफ से सिक जाएं, तो पलटकर मध्यम आंच पर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें. इसके बाद टिशू पेपर पर निकाल लें.

चटनी संग परोसें: गरमा-गरम कुट्टू के पकौड़े तैयार हैं! इसे व्रत वाली तीखी हरी धनिया-पुदीने की चटनी और अदरक वाली चाय के साथ परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »