How to make Shahi Paneer: न जलेगी और न रहेगी कच्ची, रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं शाही पनीर की ग्रेवी, बनेगी एक दम मलाईदार

How to make Shahi Paneer: अगर आपके घर में भी होटल वाला मखमली शाही पनीर नहीं बन पाता है तो यहां हम आपको रणवीर बरार की रेसिपी से परफेक्ट शाही पनीर बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

Advertisement
ऐसे बनाएं होटल वाला शाही पनीर (Photo: ITG) ऐसे बनाएं होटल वाला शाही पनीर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

How to make Shahi Paneer: शाही पनीर एक ऐसी डिश है जो लगभग हर किसी को खूब पसंद आती है. शादी-पार्टी से लेकर घर में भी खास मौके पर शाही पनीर को मेहमानों के सामने परोसना शान मानी जाती है लेकिन ज्यादातर लोगों को यह शिकायत रहती है कि घर पर शाही पनीर बनाते समय वो होटल, रेस्टोरेंट या ढाबों पर मिलने वाले शाही पनीर की तरह मलाईदार और टेस्टी नहीं बन पाता है.

Advertisement

कई बार ग्रेवी फटी-फटी रह जाती है या वो शाही मलाईदार स्वाद नहीं आता जो हमें रेस्टोरेंट में मिलता है. मशहूर शेफ रणवीर बरार के अनुसार, असली शाही पनीर का राज उसकी ग्रेवी को पकाने के तरीके और मसालों के सही संतुलन में छिपा है. ऐसे में यहां हम आपको शेफ रणवीर की इस खास तकनीक से घर पर ही मखमली और मलाईदार ग्रेवी वाला शाही पनीर सिखाएंगे.

तैयार कर लें ये चीजें
प्याज-टमाटर की प्यूरी के लिए
1 बड़ा चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 इंच दालचीनी
2 लौंग
2 हरी इलायची
1 बड़ी इलायची
1 तेज पत्ता
2 हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 मध्यम आकार के प्याज, चौथाई टुकड़ों में कटे हुए
10-12 काजू, भिगोए हुए
4 मध्यम आकार के टमाटर, चौथाई टुकड़ों में कटे हुए
स्वादानुसार नमक
¼ छोटा चम्मच हल्दी

Advertisement

अंतिम तैयारी के लिए
2 बड़े चम्मच मक्खन
1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
तैयार प्यूरी
250 ग्राम पनीर, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
¼ कप क्रीम
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, मसलकर

बनाने का तरीका
1-एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें सभी मसाले डालें, फिर हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें. एक मिनट तक भूनें.

2-अब प्याज और काजू डालें और भूनें. इन्हें भूरा न होने दें, बस हल्का पारदर्शी होने तक भूनें.

3-टमाटर, नमक और हल्दी डालें; मिलाएं और एक मिनट तक भूनें. अब ½ कप पानी डालें; ढक दें और धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक पकाएं. इसे एक बार फिर चलाएं और ठंडा होने दें.

4-अब इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालें और एकदम बारीक पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें.

5-अब इस करी को एक छलनी से छान लें ताकि इसका टेक्सचर एकदम चिकना और रेशमी हो जाए.

6-अब एक नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें और उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें. एक मिनट तक भूनें और फिर तैयार करी डाल दें. थोड़ी देर तक धीरे-धीरे चलाएं और फिर पनीर के टुकड़े डाल दें. क्रीम डालें और ऊपर से

7-कसूरी मेथी पाउडर छिड़क दें. अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर 2 मिनट और पकाएं.

Advertisement

8- परोसने से पहले ऊपर से क्रीम से गार्निश करें और इलायची पाउडर छिड़क दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement