Sawan Last Monday: कल सावन का आखिरी सोमवार है. इस दिनों करोड़ों लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान अक्सर लोग वही सादे उबले आलू खाकर बोर हो जाते हैं जो कई बार खाने में काफी रूखे और बेस्वाद लगते हैं. अगर आप भी व्रत के खाने में कुछ अलग और चटपटा स्वाद जोड़ना चाहते हैं तो इस बार बनाएं व्रत वाली स्पेशल चटपटी और क्रिस्पी आलू की भुजिया.
देसी घी, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च, सेंधा नमक और नींबू के रस के तड़के से बनने वाली यह आलू भुजिया न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है, बल्कि महज 5 से 10 मिनट में झटपट बनकर तैयार भी हो जाती है. इसे आप व्रत की चाय के साथ स्नैक्स की तरह या राजगिरा/कुट्टू की पूरी के साथ खा सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की सामग्री और सबसे आसान तरीका.
सामग्री (Ingredients)
उबले आलू - 4 (छोटे चौकोर टुकड़ों में कटे हुए)
देसी घी - 2 बड़े चम्मच
मूंगफली (कच्ची) - 2 बड़े चम्मच
मखाने - 1/2 कप (ऐच्छिक, एक्स्ट्रा क्रंच के लिए)
हरी मिर्च (बारीक कटी) - 2
अदरक (कद्दूकस किया) - 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
सेंधा नमक (व्रत का नमक) - स्वादानुसार
अमचूर पाउडर या अनारदाना पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)
हरा धनिया (बारीक कटा) - 2 बड़े चम्मच
बनाने का तरीका
एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी गरम करें. इसमें मूंगफली और मखाने डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक कुरकुरा होने तक भूनें और एक प्लेट में निकाल लें.
अब उसी कड़ाही में बचा हुआ 1 चम्मच देसी घी डालें. घी गरम होते ही हरी मिर्च चटकाएं. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया अदरक डालकर 30 सेकंड तक भूनें.
अब कटे हुए उबले आलू कड़ाही में डालें. आंच को मध्यम से तेज रखें और आलू को बिना ढके 3-4 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक कि आलू के बाहरी हिस्से पर हल्की सुनहरी और कुरकुरी परत न चढ़ जाए.
जब आलू अच्छे से रोस्ट हो जाएं, तब इसमें सेंधा नमक और अमचूर पाउडर डालें. सभी मसालों को आलू के साथ अच्छे से मिलाएं ताकि मसालों की कोटिंग हो जाए.
अब इसमें पहले से भुनी हुई मूंगफली और मखाने मिलाएं और 1 मिनट के लिए धीमी आंच पर टॉस करें.
गैस बंद कर दें. ऊपर से ताजा नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क