Dhaniya Aloo Recipe: सादी आलू सब्जी लगती है बोरिंग? लंच में दाल-चावल के साथ बनाएं चटपटे धनिया आलू, मिलेगा शादी वाला टेस्ट

Dhaniya Aloo Recipe: अगर आप भी रोज के सादे दाल चावल और सब्जी से बोर हो चुके हैं तो आज हम आपको रेस्ट्रॉन्ट वाले धनिया आलू की रेसिपी बता रहे हैं. उबले आलू, ताजा हरा धनिया, नींबू और हरी मिर्च का यह खास कॉम्बिनेशन आपके रोज के सादे दाल-चावल के स्वाद में नया जान फूंक देगा. बिना किसी झंझट के यह मसालेदार सूखी सब्जी महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है.

Advertisement
धनिया आलू (Photo: ITG) धनिया आलू (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

दाल-चावल एक ऐसा कम्फर्ट फूड है जिसे लगभग हर भारतीय घर में रोज ही बनाया और पसंद किया जाता है. लेकिन इसके साथ रोज-रोज सादी सूखी सब्जी या उबले आलू खाकर अक्सर मन ऊब जाता है. अगर आप भी आज के लंच को थोड़ा मजेदार और स्पाइसी बनाना चाहते हैं तो धनिया वाले चटपटे आलू एक बेहतरीन विकल्प है.

ताजे हरे धनिए, हरी मिर्च, भुने मसालों और नींबू के रस के तड़के से तैयार यह सब्जी दाल-चावल के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह महज 10 मिनट में तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और चटपटी रेसिपी.

Advertisement

सामग्री:

आलू – 4-5 (उबले और बड़े टुकड़ों में कटे हुए)

हरा धनिया – 1 बड़ा कप (ताजा और साफ किया हुआ)

हरी मिर्च – 3-4 (स्वादानुसार)

अदरक – 1 इंच का टुकड़ा

नींबू का रस – 1-2 बड़ी चम्मच

जीरा – 1 छोटा चम्मच

हींग – 1 चुटकी

भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच

चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

तेल या देसी घी – 2 बड़ी चम्मच

स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि:

मिक्सी के जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच पानी डालकर एकदम फाइन और गाढ़ा पेस्ट पीस लें. (नींबू का रस डालने से धनिए का हरा रंग बरकरार रहता है).

एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं. अब कटे हुए उबले आलू और स्वादानुसार नमक डालें. मध्यम-तेज आंच पर आलू को 3-4 मिनट तक हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक भूनें.

Advertisement

जब आलू पर हल्की क्रिस्पी परत आ जाए, तो गैस की आंच धीमी कर दें और तैयार किया हुआ हरा धनिया पेस्ट डालें.

साथ ही भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और अमचूर पाउडर मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि धनिया पेस्ट आलू पर अच्छी तरह कोट हो जाए.

धीमी आंच पर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि धनिए का कच्चापन दूर हो जाए और सारे फ्लेवर आलू के अंदर चले जाएं.

गैस बंद करें और ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस व बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं. गरमा-गरम धनिया वाले चटपटे आलू को दाल-चावल, पूड़ी या पराठे के साथ सर्व करें.

ताजे हरे धनिए और चटपटे मसालों के तड़के से तैयार यह धनिया आलू लंच के लिए एकदम परफेक्ट साइड डिश है.

उबले आलू, नींबू और हरी मिर्च का यह खास कॉम्बिनेशन आपके रोज के सादे दाल-चावल के स्वाद में नया जान फूंक देगा.

बिना किसी झंझट के यह मसालेदार सूखी सब्जी महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »