How to make Carrot Raita: रोज की सब्जी-रोटी खाकर हो गए बोर? बनाएं चटपटा गाजर का रायता, चाटेंगे उंगलियां

How to make Carrot Raita: गर्मियों में गाजर का रायता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह सेहत और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यहां आपको गाजर के रायते की पूरी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
गाजर का रायता (Photo: ITG) गाजर का रायता (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

How to make Carrot Raita: अक्सर हम लंच और डिनर में बूंदी या खीरे का रायता ही खाते हैं. अगर आप अपनी साधारण सी दाल-रोटी या चावल को कुछ खास बनाना चाहते हैं तो गाजर का रायता एक बेहतरीन विकल्प है.

गाजर की हल्की मिठास और दही का खट्टापन मिलकर एक ऐसा फ्लेवर तैयार करते हैं जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. यह रायता न केवल विटामिन-A का अच्छा स्रोत है बल्कि पाचन के लिए भी रामबाण माना जाता है. इतना ही एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने की वजह से गाजर का रायता आपकी स्किन को भी सुंदर रखने में मदद करता है. 

Advertisement

रायता बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
ताजा दही (फेंटा हुआ): 2 कप

गाजर (कद्दूकस की हुई): 1 कप

हरी मिर्च (बारीक कटी): 1-2

भुना जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच

काला नमक: ½ छोटा चम्मच

बारीक कटा हरा धनिया: 1 बड़ा चम्मच

तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच तेल/घी, आधा चम्मच राई, और कढ़ी पत्ता

बनाने का तरीका

सबसे पहले गाजर को धोकर अच्छी तरह कद्दूकस कर लें.

अगर गाजर ज्यादा सख्त है तो आप इसे 2 मिनट के लिए भाप में पका या हल्का उबाल भी सकते हैं. हालांकि कच्ची गाजर का क्रंच ज्यादा अच्छा लगता है.

एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें.

अब दही में कद्दूकस की हुई गाजर, हरी मिर्च, काला नमक, जीरा पाउडर और हरा धनिया डालकर मिलाएं.

Advertisement

एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाएं. इस तड़के को रायते के ऊपर डालें.

तैयार है आपका लाजवाब गाजर का रायता! इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement