How to Make Besan Laddoo: त्योहारों पर बाजार की मिठाई छोड़ें, 1 कप बेसन और देसी घी से बनाएं बनाएं हलवाई जैसे टेस्टी बेसन के लड्डू

How to Make Besan Laddoo: दिवाली के त्योहार गणेश पूजन के लिए बेसन के लड्डू अनिवार्य तौर पर रखे जाते हैं. लेकिन कई लोग इन्हें बाजार से खरीदकर लाते हैं जिनमें मिलावट का डर रहता है. ऐसे में क्यों न आप 1 कप बेसन और देसी घी से घर पर स्वादिष्ट लड्डू तैयार कर लें. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
बेसन लड्डू (Photo: ITG) बेसन लड्डू (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

दीपावली पर बेसन के लड्डू का बहुत महत्व होता है. बेसन के लड्डू भगवान श्रीगणेश को जरूर चढ़ाए जाते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट का खतरा तो रहता ही है. साथ ही वो कई बार बहुत ज्यादा सूखे या भारी भी होते हैं. ऐसे में इस बार त्योहार के खास मौके पर बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर सिर्फ 1 कप बेसन और शुद्ध देसी घी से बिल्कुल हलवाई जैसे दानेदार, खुशबूदार और मुंह में घुल जाने वाले बेसन के लड्डू बनाएं. यहां हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं.

Advertisement

आवश्यक सामग्री:

बेसन : 1 कप (मोटा पिसा हुआ बेसन लड्डू के लिए सबसे अच्छा होता है)

देसी घी: आधा कप से थोड़ा ज्यादा (पिघला हुआ)

तगार या बूरा: आधा कप से थोड़ा ज्यादा (या पिसी हुई चीनी)

इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच

कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता): 1-2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)

परफेक्ट दानेदार और खुशबूदार बनाने की सीक्रेट ट्रिक्स:

लड्डू हमेशा थोड़े मोटे दाने वाले बेसन से ही बनाएं. अगर मोटा बेसन न हो, तो बारीक बेसन में 1 चम्मच सूजी या 1 चम्मच गर्म घी-दूध का छींटा (दानेदार बनाने के लिए) मिला सकती हैं.

बेसन को हमेशा भारी तले की कड़ाही में धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. बेसन को जल्दबाजी में तेज आंच पर भूनने से वह कच्चा रह जाता है और जलने लगता है.

बनाने की विधि:

Advertisement

एक भारी तले की कड़ाही में आधा कप देसी घी गर्म करें. इसमें 1 कप बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना शुरू करें.

जैसे-जैसे बेसन भुनता जाएगा, वह घी छोड़ने लगेगा और उसका रंग सुनहरा हो जाएगा. जब घर में सोंधी महक फैलने लगे और बेसन हल्का महसूस होने लगे, तो समझें बेसन अच्छे से भून चुका है (इसमें लगभग 15-20 मिनट का समय लगता है).

भुने हुए बेसन में 1 चम्मच पानी के छींटे मारें (इससे बेसन में बुलबुले उठेंगे और वह एकदम दानेदार बन जाएगा). पानी सूखने तक 1 मिनट और चलाएं, फिर गैस बंद कर दें.

कड़ाही को गैस से नीचे उतार लें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें (ध्यान रखें, गर्म बेसन में चीनी मिलाने से चीनी पिघल जाएगी और लड्डू चाशनी जैसे कड़क हो जाएंगे).

जब मिश्रण गुनगुना या पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसमें तगार (बूरा), इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें.

अब हाथों में थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल-गोल घुमाते हुए मनचाहे आकार के लड्डू तैयार कर लें.

आपकी शानदार, शुद्ध और दानेदार बेसन के लड्डू तैयार हैं. इन्हें एयर-टाइट डिब्बे में भरकर स्टोर करें और त्योहार का आनंद लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »