Gujarati Chawal Khichu Recipe: नाश्ते में चावल के आटे से बनाएं गुजराती 'खीचू', मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे, 10 मिनट में होगा तैयार!

रोज एक ही तरह का नाश्ता करके बोर हो गए हैं, तो घर पर आसानी से बनाएं 'गुजराती खीचू'. यह चावल के आटे, जीरा और हरी मिर्च से बनने वाला एक बेहद हल्का, स्वादिष्ट और बिना तले बनने वाला हेल्दी स्नैक है. जानिए इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

Advertisement
गुजराती डिशेज का स्वाद काफी अलग और खास होता है. (PHOTO:AI) गुजराती डिशेज का स्वाद काफी अलग और खास होता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

Gujarati Chawal Khichu Recipe: नाश्ते में अगर रोज पराठा और पोहा खाकर आपका भी मन भर गया है और आप कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपको एक नई रेसिपी बताने जा रहे हैं. अगर आपको हल्का, हेल्दी और झटपट बनने वाला स्नैक पसंद है, तो गुजराती खीचू जरूर ट्राई करें. यह गुजरात का एक बेहद पॉपुलर स्ट्रीट फूड और पारंपरिक नाश्ता है, जिसे चावल के आटे और मसालों से तैयार किया जाता है.

Advertisement

इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बिना तले और कम तेल में बनाया जाता है. ऊपर से मूंगफली का तेल और लाल मिर्च पाउडर डालकर खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. आइए आपको गुजराती खीचू बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिसे एक बार खाने के बाद आपकी फैमिली बार-बार इसे बनाने की डिमांड करेगी.

गुजराती खीचू बनाने के लिए सामग्री

  • चावल का आटा – 1 कप
  • पानी – 2½ कप
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच 
  • अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  • नमक – स्वादानुसार
  • मूंगफली का तेल – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – गार्निश के लिए

गुजराती खीचू बनाने की विधि

Advertisement
  1. सबसे पहले एक गहरे पैन में पानी डालकर गर्म करें. इसमें नमक, जीरा, अजवाइन, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर दो से तीन मिनट उबाल लें.
  2. अब गैस की फ्लेम स्लो करें और धीरे-धीरे चावल का आटा डालते जाएं. साथ ही लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें.
  3. जब मिक्सर गाढ़ा होने लगे, तब इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  4. ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मिक्सर तले में न लगे.
  5. जब खीचू पूरी तरह पक जाए और मुलायम-चिकना दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें.
  6. सर्विंग बाउल में खीचू निकालें. ऊपर से मूंगफली का तेल, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

परफेक्ट खीचू बनाने के टिप्स

  • हमेशा ताजा और बारीक चावल का आटा इस्तेमाल करें.
  • आटा डालते समय लगातार चलाते रहें, इससे गुठलियां नहीं बनेंगी.
  • खीचू को धीमी आंच पर ही पकाएं, इससे इसका टेक्सचर सॉफ्ट और स्मूद बनता है.
  • पारंपरिक स्वाद के लिए ऊपर से मूंगफली का तेल जरूर डालें.
  • चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए काली मिर्च पाउडर या तिल भी डाल सकते हैं.

गुजराती खीचू एक स्वादिष्ट, हल्का और हेल्दी स्नैक है, जिसे आप नाश्ते या शाम की भूख में आसानी से बना सकते हैं. कम सामग्री और आसान विधि के साथ तैयार होने वाली यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आपने अभी तक घर पर खीचू नहीं बनाया है, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »