नोएडा-दिल्ली की गर्मी में तप रहा है टॉप-फ्लोर का फ्लैट? बस कर लें ये 8 काम, बिना एसी कमरा रहेगा ठंडा

दिल्ली-एनसीआर की तपती गर्मी और लू के बीच टॉप फ्लोर पर रहना किसी चुनौती से कम नहीं है. अगर आपका फ्लैट भी भट्टी जैसा तप रहा है और आप भारी बिजली बिल या बिना एसी के परेशान हैं, तो ये स्मार्ट देसी जुगाड़ आपके काम आएंगे.

Advertisement
घर में हवा का सर्कुलेशन बढ़ाने से कमरे की गर्मी बाहर निकलती रहती है.  (Photo: ITG) घर में हवा का सर्कुलेशन बढ़ाने से कमरे की गर्मी बाहर निकलती रहती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

नोएडा और दिल्ली की तपती गर्मी अभी से अपने चरम पर है. पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है और लू के थपेड़ों ने जीना बेहाल कर दिया है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर की ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स में रहने वाले लोगों के घर किसी भट्टी में तबदील हो चुके हैं. जैसे ही सूरज की तेज किरणों इन फ्लैट्स की खिड़कियों को पार करके अंदर जाती हैं ये तपने लगते हैं और यहां रहने वाले पंखों में भी पसीना-पसीना हो जाते हैं.
अगर आप भी किसी ऊंची सोसाइटी या बिल्डिंग के 'टॉप फ्लोर' पर रहते हैं, तो मुश्किल दोगुनी हो जाती है. सूरज की सीधी किरणें छत को तपा देती हैं, जिससे कमरा किसी जलती हुई भट्टी जैसा महसूस होने लगता है.

Advertisement

बिना एसी के ऐसी स्थिति में चैन की नींद लेना किसी चुनौती से कम नहीं है. लेकिन अगर आपके पास एसी नहीं है या आप बिजली के भारी-भरकम बिल से बचना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ स्मार्ट देसी जुगाड़ बताने वाले हैं. आइए जानते हैं वो तरीके, जिनसे आप अपनी तवे जैसी तपती छत और कमरे को बिना एसी के भी काफी हद तक ठंडा रख सकते हैं.

1. नेचुरल हवा का सही इस्तेमाल करें: फ्लैट को ठंडा रखने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका नेचुरल हवा का इस्तेमाल करना है. इसके लिए आप:

सुबह-शाम खोलें खिड़कियां: अपने फ्लैट में ठंडक बनाए रखने के लिए सुबह जल्दी और शाम को खिड़कियां जरूर खोलें. इससे बाहर की ठंडी हवा अंदर आती है और कमरे का तापमान धीरे-धीरे कम होता है.

क्रॉस वेंटिलेशन बनाएं: अगर आपके फ्लैट में आमने-सामने खिड़कियां हैं, तो उन्हें एक साथ खोलें. इससे हवा का फ्लो बेहतर बनता है और कमरा जल्दी ठंडा होता है. इस प्रोसेस को क्रॉस वेंटिलेशन कहा जाता है.

Advertisement

विंडो फैन लगाएं: फ्लैट को ठंडा करने के लिए विंडो फैन का इस्तेमाल करें. ये दिन में गर्म हवा बाहर निकालने और रात में ठंडी हवा अंदर खींचने में मदद करता है.  

2. धूप और गर्मी को अंदर आने से रोकें: दूसरा तरीका है घर में धूप की किरणों को अंदर आने से रोकना. 

ब्लैकआउट पर्दे लगाएं: आप अपने घर में ब्लैकआउट पर्दे लगा सकते हैं. ये सूरज की तेज रोशनी और गर्मी को रोकने में काफी असरदार होते हैं. दिन के समय इन्हें बंद रखने से कमरा ज्यादा गर्म नहीं होता.

रिफ्लेक्टिव फिल्म लगाएं: इसका दूसरा ऑप्शन खिड़कियों पर रिफ्लेक्टिव फिल्म लगाना है. इसे लगाने से सूरज की किरणें वापस बाहर ही रिफ्लेक्ट हो जाती हैं. इससे कमरे में गर्मी कम आती है.

3. हवा का सर्कुलेशन बढ़ाएं:

सीलिंग फैन का सही इस्तेमाल: गर्मियों में पंखे को एंटी-क्लॉकवाइज डायरेक्शन में चलाएं. इससे हवा नीचे की ओर आती है और ठंडक का एहसास बढ़ता है.

फैन और बर्फ वाली ट्रिक: अगर आप टेबल फैन के सामने बर्फ से भरा बर्तन रख दें, तो आपका घर ठंडा रखने में मदद मिलती है. जब फैन चलेगा, तो बर्फ से ठंडी हवा फैलकर कमरे को जल्दी ठंडा करेगी.

4. घर के अंदर बनने वाली गर्मी कम करें

कम करें किचन का इस्तेमाल: घर को ठंडा रखने का एक तरीका ये है कि आप घर के अंदर बनने वाली गर्मी को कम कर दें. दोपहर के समय गैस, ओवन या भारी कुकिंग से बचें. हल्का या बिना पकाया खाना चुनें, ताकि घर में एक्स्ट्रा गर्मी न बढ़े.

Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स बंद रखें: टीवी, लैपटॉप, चार्जर जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का इस्तेमाल न होने पर आप उन्हें बंद कर दें या फिर अनप्लग कर दें. ये भी धीरे-धीरे गर्मी बढ़ाते हैं.

5. खुद को ठंडा रखें

भरपूर पानी पिएं: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए दिनभर पानी पीना बहुत जरूरी है. इससे शरीर का टेंपरेचर बैलेंस रहता है.

हल्का बिस्तर इस्तेमाल करें: इसके साथ ही सोने के लिए कॉटन या लिनन की हल्की चादरें इस्तेमाल करें. चाहें तो सोने से पहले चादर को थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडक बढ़ा सकते हैं.

7. जुगाड़ वाले कूलिंग हैक्स: आप जुगाड़ से एसी बना सकते हैं. थर्माकोल बॉक्स, छोटा फैन और बर्फ की मदद से घर पर ही मिनी AC तैयार किया जा सकता है. ये तुरंत ठंडक पाने का एक सस्ता और आसान तरीका है. इसके साथ ही आप घर में फर्न और स्नेक प्लांट जैसे पौधे लगा सकते हैं. इससे हवा में नमी बढ़ाते हैं और घर के अंदर के माहौल को ठंडा और ताजा बनाए रखते हैं.

8. लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन: अगर आप गर्मी का लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन चाहते हैं तो छत पर इंसुलेशन कराने से बाहर की गर्मी सीधे कमरे में नहीं आती, जिससे अंदर का तापमान कंट्रोल रहता है. आप छत पर रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी लगा सकते हैं. इससे सूरज की गर्मी कम अब्सॉर्ब होती है और कमरा लंबे समय तक ठंडा रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement