सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोने-चांदी के भाव में गिराव देखने को मिली है. सोना 153050 रुपये पर आ चुका है, जबकि चांदी 2,39,399 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. सोने के भाव में 1300 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है. (Photo: AP)
इसी तरह, चांदी के भाव में भी 2400 रुपये की गिरावट आई है. इस गिरावट से पहले इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरावट आई थी. COMEX पर भी सोना दबाव में दिखाई दे रहा है. यहां सोने का भाव $4,416 प्रति औंस हैं और चांदी $66.550 और $67.555 प्रति औंस के बीच दिखी. (Photo: AP)
सोने-चांदी के गिरावट के कारण
सोना-चांदी में गिरावट की एक खास वजह अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड है, क्योंकि इसमें लगातार उछाल देखी जा रही है. ऊंची यील्ड सोने पर दबाव डाल सकती है क्योंकि इस धातु से कोई ब्याज आय नहीं होती है. इसके अलावा, अन्य करेंसी की तुलना में अमेरिकी डॉलर भी मजबूत हुआ है, जिससे सोने पर दबाव बढ़ा है. (Photo: PTI)
जियो-पॉलिटिकल तनाव
वेस्ट एशिया में हो रही घटना ने सोने और चांदी को बल दिया है और तनाव के दौरान लोगों को 'सेफ-हेवन' (सुरक्षित निवेश) की तरफ आकर्षित किया है, लेकिन यील्ड और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण इसका असर कम हुआ है और सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है. (Photo: AP)
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
इंडियन बुलियन मार्केट में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है. 24 कैरेट गोल्ड 700 रुपये सस्ता होकर 1.53 लाख रुपये पर है. 22 कैरेट सोने का भाव 1,52,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,752 रुपये प्रति 10 ग्राम है. (Photo: AP)