How to Prevent Bananas: अप्रैल खत्म होने अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं और गर्मी अपने प्रंचड रूप में आ चुकी है. इस मौमस में फ्रिज के बाहर हर चीज कुछ ही समय में खराब हो जाती है और गर्मियों में फल तो बहुत ही जल्दी खराब हो जाते हैं और केले तो सबसे ज्यादा जल्दी पकने वाले फलों में से एक हैं.
अक्सर हम एक साथ दर्जन भर केले खरीद लेते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते हैं, वही केले काले पड़ने लगते हैं और ज्यादा पक जाते हैं, जिनको देखकर उनको कोई भी खाना तो दूर हाथ लगाने को भी तैयार नहीं होता है. इस समय बस दिल में बस यही ख्याल आता है, काश ये कुछ दिन और ताजे रह जाते.
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक बेहद आसान और असरदार नुस्खा बताया है, जिससे केले लंबे समय तक फ्रेश रह सकते हैं. ऐसे में आपको उनको लंबे समय तक खा सकते हैं और इससे आपके पैसे भी बर्बाद नहीं होंगे.
केले एक ऐसा फल है जो एथिलीन गैस छोड़ता है, यही गैस केले को जल्दी पकाने का काम करती है. जब केले एक साथ रखे होते हैं, ऐसे में सारे केलों में से अधिक गैस बनती है और इसी वजह से सारे ही केले जल्दी पकने लगते हैं. गर्मी के दिनों में तो टेम्परेचर वैसे भी हाई होता है, जिसमें यह प्रोसेस कई गुना तेज हो जाता है.
मास्टरशेफ पंकज का कहना है कि केले को ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखने के लिए बस एक छोटा सा उपाय ही आपके बहुत काम आ सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे और घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों से ही आप इस समस्या का हल कर सकते हैं. केलों को लंबा समय तक फ्रेश रखने के लिए आपको केले के ऊपरी हिस्से यानी डंठल को प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉयल से अच्छी तरह लपेट देना है.
क्यों काम करता है ये तरीका?
जब आप केले के डंठल को कवर करते हैं, तो यह छोटा सा स्टेप एथिलीन गैस के निकलने के प्रोसेस को स्लो कर देता है, जिससे केले जल्दी नहीं पकते. इस तरीके से केले 4 से 5 दिन ज्यादा तक फ्रेश रह सकते हैं.
इन बातों रखें ध्यान
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क