Anti Aging Cream: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और स्किन का ढीला होना एक आम समस्या है लेकिन आजकल के दौर में खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी की वजह से भी ये दिक्कतें उम्र से पहले महिलाओं को होने लगती हैं. झुर्रियों, फाइन लाइंस और ढीली स्किन की समस्या को दूर करने के लिए लोग पार्लर में जाकर हजारों रुपये महंगे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट्स और केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स पर खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेदाग और हमेशा जवां दिखने वाली त्वचा का राज आपके अपने किचन में छिपा है.
जी हां, चावल और कच्चे दूध का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिसे सदियों से कोरिया और जापान की महिलाएं अपनी सुंदरना के लिए करती आ रही हैं. चावल जहां स्किन को टाइट करने और रंगत निखारने में मदद करता है, वहीं कच्चा दूध त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज कर झुर्रियों को दूर भगाता है. आइए जानते हैं कि इन दो चीजों की मदद से आप घर पर ही आसानी से कैसे एक बेहतरीन एंटी-एजिंग क्रीम तैयार कर सकते हैं.
राइस एंटी-एजिंग क्रीम बनाने का तरीका
आवश्यक सामग्री:
चावल: 3 से 4 चम्मच
कच्चा दूध: आधा कप
एलोवेरा जेल: 1 चम्मच (नेचुरल या मार्केट वाला)
विटामिन ई कैप्सूल: 1 (वैकल्पिक, बेहतर हाइड्रेशन के लिए)
बादाम का तेल: 4-5 बूंदें
स्टेप-बाय-स्टेप विधि:
सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें ताकि उसकी धूल-मिट्टी साफ हो जाए. इसके बाद चावल को आधे कप कच्चे दूध में कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
जब चावल अच्छी तरह फूल जाएं तो दूध सहित इसे मिक्सी में डालकर एक बेहद महीन और स्मूथ पेस्ट बना लें.
इस पेस्ट को एक सूती कपड़े या बारीक छलनी की मदद से छान लें, ताकि दूध और चावल का अर्क (स्मूथ लिक्विड) अलग हो जाए और उसमें कोई दरदरा टुकड़ा न रहे.
इस क्रीमी लिक्विड को धीमी आंच पर 1-2 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए हल्का गर्म करें, जिससे यह गाढ़ा और पूरी तरह क्रीम के टेक्सचर में आ जाए. (ध्यान रहे, इसे ज्यादा नहीं पकाना है).
अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल निकालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपकी जादुई होममेड एंटी-एजिंग राइस क्रीम तैयार है! इसे एक साफ कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें. यह 5-7 दिनों तक खराब नहीं होगी.
क्रीम लगाने का सही तरीका
बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल रोज रात को सोने से पहले करें:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश या गुलाब जल से अच्छी तरह साफ कर लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाए.
स्टेप 2: अब इस होममेड क्रीम की थोड़ी सी मात्रा लें और अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
स्टेप 3: हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन (गोलाकार) में ऊपर की तरफ 4 से 5 मिनट तक मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और क्रीम त्वचा की गहराई तक समा जाएगी.
स्टेप 4: इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और अगली सुबह नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें. कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन टाइट और चमकदार नजर आने लगेगी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क