Aloe Vera Night Cream: 40 की उम्र में चाहिए 20 वाला ग्लो? चेहरे पर लगाएं एलोवेरा से बनी नाइट क्रीम, झुर्रियां और दाग-धब्बे होंगे गायब!

डे क्रीम से ज्यादा नाइट क्रीम असरदार होती है और इसलिए पूरे दिन की भागदौड़ के बाद रात को सोने से पहले नाइट क्रीम जरूर लगानी चाहिए. आप घर पर ही एलोवेरा से ही कई तरह की नाइट क्रीम बना सकते हैं जो आपको जल्दी बुढ़ा होने से बचाने में भी मदद करेगी. ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है कि एलोवेरा में घर की कुछ चीजों को मिलाकर नाइट क्रीम तैयार की जा सकती है.

Advertisement
एलोवेरा स्किन के लिए सुपरफूड से कम नहीं है. (PHOTO:AI) एलोवेरा स्किन के लिए सुपरफूड से कम नहीं है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

Aloe Vera Night Cream: बढ़ती उम्र के साथ-साथ दिनभर धूल, धूप, प्रदूषण और स्ट्रेस का असर भी हमारे चेहरे पर ही सबसे पहले देखने को मिलता है. समय के साथ अगर स्किन की सही से देखभाल नहीं की जाती है तो स्किन जल्दी मुरझाने लगती है इसलिए अपनी स्किन का हमेशा खास ख्याल रखना चाहिए. तेज धूप और प्रदूषण के कारण चेहरा बेजान लगने लगता है, त्वचा की नमी कम हो जाती है और धीरे-धीरे फाइन लाइन्स, दाग-धब्बों की समस्या भी बढ़ सकती है.

Advertisement

ऐसे में सिर्फ दिन के समय स्किन की देखभाल करना काफी नहीं होता. रात का समय स्किन की रिपेयरिंग के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का मानना है कि दिन की बजाय रात में स्किनकेयर ज्यादा असरदार होता है, क्योंकि रात हम सो रहे होते हैं और इससे स्किन पर लगाने वाली क्रीम तेजी से असर करती है. 

रात में नाइट क्रीम लगाने से क्या फायदा होता है?

रात के समय त्वचा आराम की अवस्था में होती है. इसी दौरान नई सेल्स बनने और पुरानी कोशिकाओं की मरम्मत का काम तेज होता है. अगर इस समय पोषण देने वाली नाइट क्रीम लगाई जाए, तो उसके तत्व त्वचा में बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं. साथ ही रात में धूल, धूप और प्रदूषण का असर भी नहीं होता, जिससे स्किन को रिकवर होने का समय मिल जाता है.

Advertisement

वैसे तो बाजार में कई तरीके की नाइट क्रीम मिलती है और अपनी स्किन टाइप के लिए आप नाइटक्रीम ले सकते हैं, लेकिन आप चाहे तो घर पर ही एलोवेरा में घर की कुछ चीजों को मिलाकर अपने लिए होममेड क्रीम बना सकते हैं, जिसे अगर आप नियमित लगाते हैं तो यह आपकी स्किन से झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर कर सकती है. 

क्यों खास है एलोवेरा?

एलोवेरा में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को ठंडक देने, नमी बनाए रखने और उसे मुलायम बनाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि इसे स्किनकेयर का सुपरफूड भी कहा जाता है. जब इसे रात में लगाया जाता है तो त्वचा को लंबे समय तक इसका फायदा मिल सकता है.

ऑयली स्किन के लिए एलोवेरा नाइट क्रीम

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो दो चम्मच एलोवेरा जेल में दो से तीन बूंद नींबू का रस मिलाएं. इस मिक्सर को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाकर रातभर छोड़ दें. सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें. यह क्रीम आपकी स्किन को हल्का और फ्रेश महसूस कराने में मदद करेगी.

ड्राई स्किन वाले एलोवेरा में मिलाएं ये चीजें

ऑयली स्किन के लिए नींबू का रस तो वहीं रूखी त्वचा वाले एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें बादाम का तेल या कोई हल्का फेस ऑयल मिलाएं. एलोवेरा और तेल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर इस क्रीम सोने से पहले चेहरे पर लगाएं. इससे आपकी स्किन की नमी लंबे समय तक बनी रहेगी.

Advertisement

ग्लो बढ़ाने के लिए एलोवेरा क्रीम

अगर आप ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन चाहते हैं तो आप दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और दो चम्मच मिल्क पाउडर मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और पूरी रात लगा रहने दें. सुबह चेहरा धो लें. 

एंटी-एजिंग एलोवेरा नाइट क्रीम

30 की उम्र के बाद फाइन लाइन्स आने लगती हैं और स्किन भी ढीली पड़ने लगती है. ऐसे में अपनी स्किन को बुढ़ापे से बचाने के लिए आप एंटी एजिंग क्रीम बना सकते हैं, इसके लिए आपको बस दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल, कुछ बूंदें बादाम का तेल और थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर एक नाइट क्रीम तैयार करनी है. नियमित इस्तेमाल से त्वचा को पोषण मिलता है और उसकी नमी बनी रहती है.

नेचुरल मॉइस्चराइजर नाइट क्रीम

नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह अगर आप नाइट क्रीम लगाना चाहते हैं तो आप इसके लिए आधा कप नारियल तेल में तीन चम्मच शहद मिलाकर हल्का गर्म करें. ठंडा होने के बाद इसे क्रीम की तरह इस्तेमाल करें. यह मिक्सर स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है.

नाइट क्रीम लगाने का सही तरीका

नाइट क्रीम को लगाना काफी नहीं होता है, आप उसे सही तरीके से लगा रहे हैं या नहीं. यह भी बहुत अहम है, इसलिए सोने से पहले हमेशा चेहरा अच्छी तरह साफ करें और अगर मेकअप लगाया है तो उसे पूरी तरह हटाएं. इसके बाद चेहरे को सुखाकर नाइट क्रीम की पतली लेयर लगाएं. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले क्रीम को हाथ के पीछे या कलाई पर पैच टेस्ट जरूर करें. इससे किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन का पता चल सकता है.

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है. अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे, एलर्जी या कोई अन्य स्किन समस्या है, तो कोई भी नई नाइट क्रीम इस्तेमाल करने से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा. साथ ही, नींबू जैसे तत्व संवेदनशील त्वचा पर जलन पैदा कर सकते हैं, इसलिए उनका इस्तेमाल अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »