Tips to get glowing skin: महंगे फेशियल का चक्कर छोड़ें, ठंडे दही में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

Tips to get glowing skin: अगर आप भी अपनी स्किन को साफ, सुंदर और उस पर गुलाबी निखार चाहते हैं तो इसके लिए आपको पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स और फेशियल कराने की जरूरत नहीं है. घर की चीजों से आप अपनी कोई हुई रंगत वापस पा सकती हैं. यहं हम आपको दही से स्किन को ग्लोइंग बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
इस चीज से मिलेगा गुलाबी निखार (Photo: ITG) इस चीज से मिलेगा गुलाबी निखार (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव का सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर दिखता है जिसकी वजह से चेहरा बेजान, डल और थका-थका लगता है. त्वचा की खोई हुई चमक वापस पाने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे फेशियल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद दही आपके चेहरे को पार्लर जैसा निखार दे सकता है. 

Advertisement

महंगे केमिकल वाले ट्रीटमेंट्स को छोड़कर अगर आप दही में सिर्फ एक खास चीज यानी चुकंदर का रस या शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे त्वचा को न केवल ठंडक मिलती है बल्कि चेहरे पर एक खूबसूरत गुलाबी निखार भी आता है. दही त्वचा के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइजर और क्लींजर का काम करता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने और पोर्स को साफ करने में मदद करता है. जब आप इसमें चुकंदर का रस (जो नेचुरल पिंक टोन देता है) और शहद (जो डीप हाइड्रेशन देता है) मिलाते हैं तो यह एक पावरफुल फेस पैक बन जाता है. यहां हम आपको इसे बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं.

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका:
सामग्री: 2 चम्मच गाढ़ा दही, 1 चम्मच चुकंदर का रस (गुलाबी निखार के लिए) या 1 चम्मच शहद (चमकदार त्वचा के लिए).

Advertisement

बनाने की विधि: एक कटोरी में दही लें और उसमें चुकंदर का रस या शहद अच्छी तरह मिला लें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए. ध्यान रखे कि दही गाढ़ा होगा तो वो बहेगा नहीं. अगर फिर भी आपको इसे चेहरे पर लगाने में दिक्कत हो तो इसमें थोड़ा बेसन मिला सकते हैं.

लगाने का तरीका: अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं. 15-20 मिनट के लिए इसे सूखने दें.

धोने की विधि: जब पैक हल्का सूख जाए तो हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »