Summer Skincare: गर्मी में झुलस गई है स्किन? रसोई की इन 5 चीजों से बने फेस पैक से पाएं 'बर्फ जैसी' ठंडक और इंस्टेंट ग्लो

Summer Skincare: चिलचिलाती धूप, पसीने और धूल-मिट्टी के कारण अगर आपका चेहरा भी थका और बेजान दिखने लगा है, तो पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट के बजाय रसोई में रखी चीजों से बने ये 5 आसान होममेड फेस पैक्स ट्राई करें. ये टैनिंग और एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर चेहरे को इंस्टेंट ग्लो और जबरदस्त ठंडक देंगे.

Advertisement
गर्मी में अगर आप खीरा और एलोवेरा का मास्क लगाते हैं तो ठंडक मिलती है. (Photo: ITG) गर्मी में अगर आप खीरा और एलोवेरा का मास्क लगाते हैं तो ठंडक मिलती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

गर्मियों में जैसे-जैसे तापमान बढ़ना शुरू होते ही उसका असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि चेहरे पर भी साफ नजर आने लगता है. तेज धूप, गर्म हवाएं, पसीना और दिनभर की धूल-मिट्टी मिलकर स्किन की पूरी चमक छीन लेते हैं. इसकी वजह से सुबह फ्रेश दिखने वाला चेहरा शाम होने तक इतना थका और बेजान लगने लगता है कि लोग तुरंत महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट्स की तरफ भागने लगते हैं. लेकिन महंगी चीज हर किसी की स्किन को फायदा पहुंचाए, ये जरूरी नहीं होता है.

गर्मी में स्किन को सबसे ज्यादा ठंडक, हाइड्रेशन और नेचुरल देखभाल की होती है न कि किसी महंगे प्रोडक्ट की. घर में रखी कुछ साधारण चीजें न सिर्फ स्किन को ठंडक पहुंचाती हैं, बल्कि चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने में भी मदद कर सकती हैं. अगर आपकी स्किन भी गर्मियों में डल, ऑयली या थकी-थकी नजर आने लगी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. रसोई में रखी कुछ साधारण चीजों से बने फेस पैक आपकी स्किन को फिर से फ्रेश, साफ और ग्लोइंग बना सकते हैं. 

केला और शहद का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो
अगर गर्मी की मार झेल-झेलकर आपका चेहरा रूखा और फीका लगने लगा है, तो केले और शहद का फेस पैक आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसे बनाने के लिए आपको आधा पका केला मैश करके और उसमें एक चम्मच शहद मिलाना होगा. इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें. इससे स्किन को नमी मिलती है और चेहरा फ्रेश दिखने लगता है.

Advertisement

खीरा और एलोवेरा से मिलेगी ठंडक
गर्मियों में धूप की वजह से स्किन जली-जली जैसी महसूस हो सकती है. ऐसे में खीरा और एलोवेरा का फेस पैक काफी राहत देता है. खीरे को कद्दूकस करके उसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिला लें. इसे चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और चेहरा तरोताजा नजर आता है.

दही और बेसन हटाएंगे टैनिंग
धूप में ज्यादा रहने से चेहरे पर टैनिंग और कालापन आ सकता है. इस टैनिंग को कम करने के लिए दही और बेसन का फेस पैक इस्तेमाल किया जा सकता है. एक चम्मच बेसन में दो चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं. जब ये पैक अच्छे से सूख जाए उसके बाद इसे हल्के हाथों से धो लें. इस पैक से चेहरे की चमक वापस आ सकती है.

Advertisement

टमाटर और शहद से कम होगा तेल
जिन लोगों की स्किन गर्मियों में ज्यादा ऑयली हो जाती है, उनके लिए टमाटर और शहद का फेस पैक अच्छा माना जाता है. टमाटर के रस में थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. लगाने के कुछ मिनट बाद चेहरा धो लें. इससे चेहरे का एक्स्ट्रा तेल कम हो सकता है और स्किन फ्रेश महसूस होती है.

चंदन और गुलाबजल देगा फ्रेश लुक
अगर चेहरा तेज धूप और सड़ी गर्मी में रहने की वजह से मुरझाया लग रहा है, तो चंदन पाउडर और गुलाबजल का फेस पैक मदद कर सकता है. दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और चेहरा खिलाखिला नजर आता है.

इन बातों का रखें ध्यान 
घर पर बने फेस पैक इस्तेमाल करते समय ये जरूरी है कि पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. किसी भी पैक को बहुत देर तक चेहरे पर लगे न रहने दें. अगर किसी चीज से एलर्जी हो, तो उसका इस्तेमाल करने से बचें. साथ ही लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »