How to Make a Room Cold: कूलर-पंखा चलने पर भी गर्मी से तप रहा कमरा? तुरंत बदलें पर्दे की जगह, बिना AC रूम होगा ठंडा-ठंडा

How to Make a Room Cold: भीषण गर्मी में जब कमरा भट्ठी की तरह तपता है तो पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंकने लगते हैं. ऐसे में लोग कमरे को ठंडा करने के तरह-तरह के तरीके खोजते हैं. यहां हम आपको बिना एसी सिर्फ पंखे की हवा से ही कमरे को ठंडा रखने के कुछ कमाल के ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
बिना एसी रूम रहेगा ठंडा-ठंडा (Photo: ITG) बिना एसी रूम रहेगा ठंडा-ठंडा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

How to Make a Room Cold: चिलचिलाती गर्मी में घर में लगे पंखे और कूलर भी अक्सर बेअसर साबित हो जाते हैं. तेज धूप की वजह से कमरा भट्टी की तरह तपने लगता है. ऐसे में बिना एसी के कमरे को ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. लेकिन अगर आपके घर में एयर कंडीशनर नहीं है तो आप पर्दे के साथ कुछ जुगाड़ करके भी पंखे की हवा को ठंडा कर सकते हैं और कमरे के तापमान को काफी हद तक कम कर सकते हैं. 

Advertisement

कमरा ठंडा रखने की ट्रिक्स 

यहां हम आपको कुछ देसी ट्रिक्स बता रहे हैं जो न केवल गर्मी से राहत दिलाती हैं बल्कि बिजली बिल को भी कम रखती हैं.

1. पर्दे पर अपनाएं ये जुगाड़

खिड़कियों और दरवाजों पर लगे सामान्य पर्दों की जगह, मोटे कॉटन के कपड़ों (जैसे पुरानी चादरें) को पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और फिर उन्हें खिड़कियों पर लटका दें. जब पंखा चलेगा, तो हवा इन गीले कपड़ों से गुजरकर कमरे में आएगी, जिससे हवा ठंडी हो जाएगी. इसे इवेपोरेटिव कूलिंग कहते हैं. यह कूलर की तरह ही काम करता है.

2. खस की चटाई

खिड़कियों और दरवाजों पर खस की चटाई लटकाएं. इसे दिन में 2-3 बार पानी से अच्छी तरह भिगो दें. खस की तासीर ठंडी होती है. जब हवा इस गीली चटाई से गुजरती है तो वह न केवल ठंडी होती है बल्कि कमरे में एक भीनी-भीनी खुशबू भी फैलती है, जो ताजगी का अहसास कराती है.

Advertisement

3. थर्मल पर्दे कमरे को रखेंगे ठंडा

अगर आप गीले कपड़ों से बचना चाहते हैं तो बाजार में मिलने वाले थर्मल पर्दे या ब्लैकआउट पर्दे का इस्तेमाल करें. ये पर्दे धूप और बाहरी गर्मी को कमरे में आने से रोकते हैं जिससे कमरे का तापमान बढ़ता नहीं है. ये कूलर और पंखे की हवा को भी कमरे के अंदर ही रोककर रखते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement