How To Clean Toilet With Kitchen Staples: टॉयलेट को चमका देंगे घर में रखे ये 6 सस्ते सामान, महंगे क्लीनर खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

How To Clean Toilet With Kitchen Staples: टॉयलेट सीट के जिद्दी पीले निशान और बदबू दूर करने के लिए अब महंगे केमिकल वाले क्लीनर्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में रखे कुछ घरेलू सामानों का इस्तेमाल कर आप बेहद कम खर्च में अपने टॉयलेट को साफ और चमकदार बना सकते हैं.

Advertisement
टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए नींबू और बोरेक्स पाउडर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.  (Photo: ITG) टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए नींबू और बोरेक्स पाउडर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

How To Clean Toilet With Kitchen Staples: टॉयलेट सीट पूरे घर की सबसे गंदी जगह मानी जाती है. कहा जाता है वहां सबसे ज्यादा किटाणु होते हैं. ऐसे में टॉयलेट सीट की सफाई ऐसा काम है जिसे टाला तो नहीं जा सकता, लेकिन ज्यादातर लोग इसे मुश्किल और झंझट भरा मानते हैं. दाग-धब्बे, पीले निशान और बदबू दूर करने के लिए अक्सर लोग महंगे क्लीनर और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, जिसकी वजह से खर्च भी ज्यादा होता है. लेकिन अगर हम कहें कि आपको टॉयलेट सीट के जिद्दी दागों और पीले निशानों को साफ करने के लिए महंगे-महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है तो क्या आप यकीन करेंगे? करना होगा.

Advertisement

दरअसल, आपके घर में ही ऐसी कई नॉर्मल चीजें मौजूद होती हैं जो टॉयलेट सीट की सफाई को आसान बना सकती हैं. रसोई में रखे कुछ सामान न सिर्फ जिद्दी गंदगी और दाग हटाने में मदद करते हैं, बल्कि टॉयलेट को चमकदार और फ्रेश रखने में भी कारगर साबित हो सकते हैं. अगर आप भी कम खर्च में अपने टॉयलेट को साफ-सुथरा और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो जानते हैं ऐसे 6 घरेलू सामानों के बारे में जो सफाई के काम को बेहद आसान बना सकते हैं.

1. बेकिंग सोडा से हटाएं जिद्दी दाग: टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए रसोई में रखी जिस चीज का नाम सबसे पहले आता है, वो बेकिंग सोडा है. ये एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर माना जाता है. इससे सीट की सफाई करने के लिए टॉयलेट बाउल में बेकिंग सोडा छिड़ककर कुछ देर छोड़ दें और फिर ब्रश से रगड़ें. इससे दाग-धब्बे और बदबू दोनों कम हो सकते हैं.  

Advertisement

2. सफेद सिरका करेगा कमाल: लिस्ट में दूसरा नाम सफेद सिरके का है. ये टॉयलेट में जमी गंदगी और मिनरल डिपॉजिट को ढीला करने में मदद करता है. एक कप सिरका टॉयलेट बाउल में डालकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से साफ करें और फ्लश कर दें. इससे टॉयलेट में चमक भी आ सकती है.

3. नींबू से आएगी ताजगी: नींबू में मौजूद नेचुरल एसिड सफाई के साथ-साथ बदबू को भी कम करने में मदद करता है. टॉयलेट की सतह पर नींबू का रस लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर साफ कर लें. इससे ना केवल फ्रेशनेस आती है, बल्कि बदबू भी खत्म होती है.

4. डिश सोप से हटेगी चिकनाई: अगर टॉयलेट पर चिकनाई या गंदगी की परत जम गई है, तो आप घर में रखे बर्तन धोने के लिक्विड साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. लिक्विड को डालकर ब्रश से साफ करें. ये गंदगी को ढीला कर देता है और सफाई आसान हो जाती है.

5. गर्म पानी का करें इस्तेमाल: बहुत ज्यादा गर्म नहीं, लेकिन गुनगुना पानी टॉयलेट की सफाई में मददगार हो सकता है. सफाई करने वाले किसी भी घरेलू उपाय के साथ गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने से दाग और गंदगी जल्दी निकल सकती है.

6. बोरैक्स पाउडर भी है असरदार: लिस्ट में आखिरी नाम बोरैक्स पाउडर का है. ये टॉयलेट बाउल के जिद्दी दाग हटाने में मददगार साबित होता है.  इसे छिड़ककर कुछ समय के लिए छोड़ दें. बाद में ब्रश से रगड़कर फ्लश करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »