गर्मियों में फ्रिज से आती है गंदी बदबू? किचन की इन 3 चीजों से करें सफाई, चमक उठेगा कोना-कोना!

How to Clean Refrigerator: फ्रिज की बदबू और गंदगी से परेशान हैं? लेकिन टेंशन की जरूरत नहीं है, क्योंकि बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसे घरेलू सामानों से बिना किसी केमिकल के फ्रिज को डीप क्लीन किया जा सकता है. इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने फ्रिज को बैक्टीरिया फ्री और हमेशा फ्रेश रख सकते हैं.

Advertisement
फ्रिज की सफाई के लिए घर की चीजें इस्तेमाल करें.  (PHOTO:ITG) फ्रिज की सफाई के लिए घर की चीजें इस्तेमाल करें. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

How to Clean Refrigerator: गर्मियों में फ्रिज में अजीब-सी स्मेल आने लगती है, जिसकी वजह से फ्रिज खोलने का भी मन नहीं करता है. मगर फ्रिज से खोलते ही आने वाली बदबू की वजह से मेहमानों के सामने भी शर्मिंदा होना पड़ता है. इसकी वजह से कई बार फ्रिज में रखा हुआ खाना भी खराब हो जाता है.

यह समस्या आम है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. बदबू का कारण अक्सर खराब खाना, गिरा हुआ तरल या लंबे समय से साफ न किया गया फ्रिज होता है. अच्छी बात यह है कि आप बिना किसी केमिकल के भी फ्रिज को पूरी तरह साफ और फ्रेश बना सकते हैं.

Advertisement

घर पर ऐसे करें फ्रिज की डीप क्लीनिंग

फ्रिज की सफाई के लिए सबसे पहले फ्रिज को खाली करना जरूरी है. इसके लिए आप सभी खाने-पीने की चीजें बाहर निकालें और देखें कि कहीं कुछ खराब या एक्सपायर तो नहीं हो गया.

फ्रिज में रखी खराब चीजों को तुरंत बाहर फेंक दें, क्योंकि यही बदबू की सबसे बड़ी वजह होती हैं.

इसके बाद फ्रिज का प्लग निकालकर उसे बंद कर दें. इसके बाद शेल्फ और ड्रॉअर निकाल लें, ताकि हर कोना अच्छी तरह साफ किया जा सके.

फ्रिज की साफ-सफाई करते रहना चाहिए (Photo: Pexels)

डीप क्लीनिंग के लिए आपको सिर्फ कुछ घरेलू चीजों की जरूरत होगी. इसके लिए आप बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू. एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें एक-दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं.

अब आप इस घोल से अपने फ्रिज के अंदर की दीवारें, शेल्फ और दरवाजे सबकुछ अच्छी तरह से साफ करें. बेकिंग सोडा बदबू को सोखने में मदद करता है और दाग भी आसानी से हटाता है.

Advertisement

फ्रिज में जहां ज्यादा गंदगी या चिपचिपाहट हो, वहां थोड़ा सा सिरका डालकर रगड़कर साफ करें. क्योंकि सिरका नेचुरल डिसइंफेक्टेंट की तरह काम करता है और बैक्टीरिया को कम करता है.

फ्रिज की सफाई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कोनों और रबर की सील को भी अच्छी तरह साफ करें, क्योंकि वहां गंदगी जल्दी जमा होती है. 

पूरी सफाई करने के बाद एक सूखे कपड़े से सब कुछ पोंछ लें, ताकि नमी न रहे. इसके बाद आधा कटा हुआ नींबू या एक छोटा बाउल बेकिंग सोडा का फ्रिज के अंदर रख दें.

नींबू या बेकिंग सोडा वाला पानी फ्रिज के अंदर रखने से फ्रिज में ताजगी बनी रहती है और भविष्य में बदबू आने से रोकेगा.

फ्रिज को साफ रखने के लिए कुछ आदतें अपनाना भी जरूरी है. जैसे-

  • खाने को ढककर रखना
  • गिरा हुआ लिक्विड तुरंत साफ करना
  • हफ्ते में एक बार हल्की सफाई करना

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement