Water Tank Cleaning Tips: छत पर रखी पानी की टंकी में जमी गंदगी मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

गर्मी और बरसात के मौसम मे घरों की छत पर रखी पानी की टंकी अक्सर धूल-मिट्टी की वजह से गंदी हो जाती है. कई बार तो गंदगी टंकी के अंदर भी चली जाती है और इसे साफ करने में काफी मुश्किल होती है. मगर आप बिना टंकी के अंदर घुसे ही सारी गंदगी मिनटों में ही साफ कर पाएंगे. जानें कैसे.

Advertisement
पानी की टंकी को हफ्ते में साफ करें  (PHOTO:AI) पानी की टंकी को हफ्ते में साफ करें (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

Water Tank Cleaning Tips: भारत में ज्यादातर घरों की छतों पर ही पानी की टंकी होती है, जिसका इस्तेमाल रोजाना के सारे कामों के लिए किया जाता है. इसी पानी से लोग नहाते हैं और इसी से कपड़े, बर्तन धोए जाते हैं, लेकिन बरसात और गर्मी के दिनों में टंकी अंदर और बाहर दोनों से ही जल्दी गंदी हो जाती है. जबकि घर की पानी की टंकी की सफाई बेहद जरूरी होती है, क्योंकि समय के साथ इसमें मिट्टी, काई, बैक्टीरिया और अन्य गंदगी जमा होने लगती है.

Advertisement

गंदी टंकी का पानी पीने और इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. घरों में पानी की टंकी को साफ करने के लिए छुट्टी के दिन का इंतजार करते हैं और ज्यादातर बच्चे इसे साफ करने में टालमटोल भी करते हैं. क्योंकि टंकी के अंदर उतरकर सफाई करनी पड़ती है. मगर अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से बिना टंकी में घुसे भी आप टंकी को साफ कर सकते हैं. 

इन आसान तरीकों से करें टंकी की सफाई

कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खों की मदद से आप बिना टंकी के अंदर उतरे उसकी सफाई और देखभाल कर सकते हैं. हालांकि, अगर टंकी में बहुत ज्यादा कीचड़, काई या मोटी गंदगी जमा हो गई हो, तो किसी की मदद ही लें. आइए आपको बताते हैं कि पानी की टंकी को आप घर पर बिना किसी मेहनत के कैसे साफ कर सकते हैं.

Advertisement

बेकिंग सोडा और गर्म पानी का करें इस्तेमाल

सफाई करने से पहले हमेशा टंकी का पानी खाली कर दें और उसमें बेकिंग सोडा घोलकर डालें. इसके बाद गर्म पानी मिलाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. बेकिंग सोडा जमा गंदगी और बदबू को कम करने में मदद करता है. बाद में पानी निकालकर टंकी को दो-तीन बार साफ पानी से साफ कर दे. 

क्लोरीन घोल का इस्तेमाल

टंकी के अंदर मौजूद कीड़ों की सफाई करने के लिए क्लोरीन का हल्का घोल इस्तेमाल किया जा सकता है. इस घोल को टंकी में डालकर कुछ घंटों तक रहने दें, इसके बाद पूरा पानी निकाल दें. टंकी को कई बार साफ पानी से भरकर खाली करें, ताकि क्लोरीन की बूंदे भी अंदर न रहे.

सफेद सिरके से करें सफाई

सफेद सिरका एक प्राकृतिक क्लीनर माना जाता है. टंकी में जरूरत के हिसाब से सिरका डालें और कुछ समय के लिए छोड़ दें. यह काई और हल्के दाग-धब्बों को ढीला करने में मदद करता है. इसके बाद पानी निकालकर टंकी को अच्छी तरह धो लें.

हाई-प्रेशर पानी से फ्लशिंग करें

टंकी की सफाई के लिए हाई-प्रेशर पाइप या मोटर पंप का इस्तेमाल करना सही होता है. हाई प्रेशर पाइप से टंकी की दीवारों पर तेज पानी का प्रेशर डालें. इससे जमी हुई गंदगी और काई काफी हद तक निकल सकती है. यह तरीका बिना अंदर गए सफाई करने के लिए काफी सही माना जाता है.

Advertisement

नियमित रूप से टंकी खाली करके धोएं

टंकी में लंबे समय तक पानी जमा रहने से गंदगी बढ़ती है, इसलिए समय-समय पर टंकी की सफाई करते रहना चाहिए. हर तीन से छ महीने में एक बार टंकी को पूरी तरह खाली करके फ्लशिंग जरूर करें. इससे गंदगी जमा होने की संभावना कम हो जाती है और पानी भी साफ रहता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • टंकी को हमेशा ढक्कन से ढककर रखें.
  • पानी की टंकी में दरार या लीकेज हो तो तुरंत ठीक कराएं.
  • साल में कम से कम दो बार डीप क्लीनिंग जरूर करें.
  • सफाई के बाद टंकी को अच्छी तरह साफ पानी से फ्लश करें.
  •  
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »