Kitchen Towels Cleaning Tips: लाख रगड़ने के बाद भी साफ नहीं होते रसोई के चिपचिपे कपड़े? अपनाएं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे, मिनटों में छूटेगी चिकनाई

Kitchen Towels Cleaning Tips: रसोई में इस्तेमाल होने वाले कपड़े तेल और मसालों की वजह से बहुत जल्दी चिपचिपे और बदबूदार हो जाते हैं. अगर आप भी उन्हें कई बार रगड़-रगड़कर साफ कर चुके हैं, लेकिन वो साफ नहीं हो रहे हैं तो परेशान ना हों. गर्म पानी, डिशवॉश लिक्विड, बेकिंग सोडा और सिरके जैसी आसान घरेलू चीजों से आप इन्हें बिना मेहनत बिल्कुल नया जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement
रसोई के गंदे-चिपचिपे कपड़े साफ करने के लिए सिरका काम आ सकता है. (Photo: ITG) रसोई के गंदे-चिपचिपे कपड़े साफ करने के लिए सिरका काम आ सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

रसोई में खाना बनाते समय हाथ पोंछने से लेकर गैस और स्लैब साफ करने तक, रसोई के कपड़ों का दिन में एक-दो नहीं बल्कि कई बार इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में धीरे-धीरे ये कपड़े तेल, घी और मसालों की चिकनाई से चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं. इनमें चिपचिपाहट इतनी ज्यादा घुस जाती है कि लाख बार रगड़कर धोने के बाद भी ये साफ नहीं होते. कई बार इनमें से अजीब सी बदबू आने लगती है और इन्हें हाथ लगाने तक का मन नहीं करता. ऐसे में लोग इन्हें साफ करने के लिए खूब रगड़ते हैं, लेकिन मेहनत के बाद भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता.

Advertisement

अगर आपके रसोई के कपड़ों का भी यही हाल है, तो इन्हें तुरंत फेंकने या नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू तरीकों से इनकी सफाई की जा सकती है. आज हम आपको रसोई के कपड़ों को साफ करने के लिए कुछ ऐसी चीजें बताने वाले हैं, जो इनकी चिकनाई और बदबू कम करने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं रसोई के गंदे कपड़ों को साफ करने के 5 आसान तरीके.

1. गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड से हटाएं जिद्दी चिकनाई
रसोई के कपड़ों पर तेल और घी की परत जम गई है, तो गर्म पानी और बर्तन धोने वाला लिक्विड काम आ सकता है. डिशवॉश लिक्विड चिकनाई हटाने के लिए बनाया जाता है, जबकि गर्म पानी तेल की जमी परत को ढीला करने में मदद कर सकता है.

Advertisement

कैसे करें सफाई?

  •  एक बाल्टी में कपड़े के हिसाब से गर्म पानी लें.
  •  इसमें थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड मिलाएं.
  •  गंदे कपड़ों को करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें.
  •  इसके बाद कपड़ों को हल्के हाथों से रगड़ें और डिटर्जेंट से धो लें.
  •  आखिर में साफ पानी से अच्छी तरह खंगाल लें.

ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो. कपड़े के लेबल पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस के हिसाब से ही पानी का टेंपरेचर रखें.

2. सफेद सिरके से दूर करें कपड़ों की चिकनाई और बदबू
कई बार रसोई के कपड़े धोने के बाद भी उनमें से तेल-मसालों की महक नहीं जाती. ऐसे में सफेद सिरका आजमाया जा सकता है. ये कपड़ों में जमा कुछ गंदगी और बदबू को कम करने में मदद कर सकता है.

कैसे करें सफाई?

  • एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं.
  • गंदे कपड़ों को इस घोल में करीब 20-30 मिनट तक भिगोकर रखें.
  • इसके बाद कपड़ों को निकालकर डिटर्जेंट से धो लें.
  • साफ पानी से अच्छी तरह खंगालकर कपड़ों को सुखाएं.

3. बेकिंग सोडा से साफ करें पुराने दाग और चिपचिपापन
अगर रसोई के कपड़ों पर लंबे समय से तेल-मसालों के दाग जमे हैं, तो उसकी सफाई में बेकिंग सोडा आपके काम आ सकता है. इसका इस्तेमाल कपड़ों में बनी रहने वाली बदबू को कम करने के लिए भी किया जाता है.

Advertisement

कैसे करें सफाई?

  • एक बाल्टी गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं.
  • कपड़ों को इस पानी में करीब 20-30 मिनट तक भिगोकर रखें.
  • इसके बाद डिटर्जेंट से सामान्य तरीके से धो लें.
  • कपड़ों को साफ पानी से खंगालकर पूरी तरह सुखा दें.

अगर कपड़े पर चिकनाई ज्यादा है, तो पहले दाग वाली जगह पर थोड़ा डिशवॉश लिक्विड लगाकर साफ करें. इसके बाद बेकिंग सोडा वाले पानी में भिगो सकते हैं.

4. नींबू से हल्के करें तेल और मसालों के दाग
रसोई के कपड़ों पर हल्दी, तेल और मसालों के पीले निशान पड़ना आम बात है. इन्हें साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. हालांकि, नींबू हर तरह के दाग को पूरी तरह हटाने की गारंटी नहीं देता.

कैसे करें सफाई?

  • दाग वाली जगह पर थोड़ा सा नींबू का रस लगाएं.
  • इसे कुछ मिनट तक रहने दें.
  • इसके बाद कपड़े को डिटर्जेंट और पानी से धो लें.
  • कपड़े को सुखाने से पहले अच्छी तरह खंगालें.

कलर्ड कपड़ों पर नींबू का रस लगाने से पहले किसी छिपे हुए हिस्से पर इसका असर जरूर चेल कर लें. इससे कुछ कपड़ों का रंग हल्का पड़ सकता है. नींबू लगाकर कपड़े को लंबे समय तक तेज धूप में छोड़ने से भी बचें.

Advertisement

5. कपड़ों को सही तरीके से धोएं और धूप में सुखाएं
रसोई के कपड़ों को साफ रखने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे अपनाना काफी नहीं है. उन्हें सही तरीके से धोना और सुखाना भी जरूरी है. गीले और चिकनाई वाले कपड़ों को लंबे समय तक एक जगह छोड़ने से उनमें बदबू बढ़ सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान:

  • कपड़े बहुत ज्यादा गंदे हो जाएं, तो उन्हें धोने के लिए अलग रख दें.
  • हाथ पोंछने, बर्तन सुखाने और स्लैब साफ करने के लिए अलग-अलग कपड़े इस्तेमाल करें.
  • कपड़ों को सामान्य कपड़ों से अलग धोना बेहतर है.
  • धुलाई के बाद कपड़ों को अच्छी तरह खंगालें, ताकि डिटर्जेंट न रह जाए.
  • कपड़ों को खुली हवा या धूप में पूरी तरह सुखाएं.
  • अगर कपड़े में फफूंदी लग गई है या धोने के बाद भी बदबू नहीं जा रही, तो उसे बदल दें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »