How To Clean Kadhai Bottom: गैस पर रख-रखकर नीचे से काली हो गई है कड़ाही? नीचे जमी जिद्दी कालिख इन जुगाड़ से होगी गायब

रसोई में कड़ाही का इस्तेमाल रोज होता है, लेकिन गैस की आंच और तेल-मसालों के कारण इसका निचला हिस्सा धीरे-धीरे बिल्कुल काला पड़ जाता है. आइए जानते हैं कड़ाही की चमकाने का जादूई नुस्खा जान लीजिए.

Advertisement
कड़ाही की जिद्दी चिकनाई और कालिख को आसानी से साफ किया जा सकता है. कड़ाही की जिद्दी चिकनाई और कालिख को आसानी से साफ किया जा सकता है.

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

How To Clean Kadhai Bottom: किचन को भले ही साफ किया जा सकता है लेकिन रसोई के कुछ बर्तन ऐसे होते हैं जिनकी कालिख और चिकनाई दूर करना सबसे मुश्किल काम बन होता है. उनमें सबसे पहला नंबर आता है कड़ाही का. सब्जी बनानी हो, पूड़ियां तलनी हों या कोई नई डिश ट्राई करनी हो, घर में कड़ाही का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. लगातार गैस की आंच पर रहने और तेल-घी के धुएं के कारण कड़ाही नीचे से यानी अपनी पीठ की तरफ से पूरी तरह काली पड़ जाती है.

Advertisement

ऐसे में उस जिद्दी कालिख को नॉर्मल डिशवॉश बार या लिक्विड से साफ करना नामुमकिन सा हो जाता है. लेकिन आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि रसोई में ही मौजूद कुछ चीजें आपकी इस बड़ी टेंशन को मिनटों में दूर कर सकती हैं.

बेकिंग सोडा और विनेगर

कड़ाही के पीछे जमी सालों पुरानी काली परत को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और सफेद सिरका यानी विनेगर सबसे असरदार घरेलू उपाय हैं. इसके लिए सबसे पहले कड़ाही को उल्टा करके उसके काले हिस्से पर 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह फैला दें. अब इसके ऊपर ऊपर से सफेद सिरका डालें. जैसे ही विनेगर सोडे पर गिरेगा, उसमें से झाग निकलने लगेगा.

इस रिएक्शन को करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद एक स्क्रबर लें और कड़ाही को हल्के हाथों से रगड़ना शुरू करें. आप देखेंगे कि सख्त और जिद्दी कालिख पिघलकर अपने आप साफ होने लगेगी. बाद में इसे सादे पानी से धो लें, कड़ाही बिल्कुल नए जैसी चमक उठेगी.

Advertisement

नींबू और नमक

अगर आपके पास विनेगर नहीं है तो आप नींबू और नमक का देसी फॉर्मूला भी आजमा सकते हैं. कड़ाही के काले हिस्से पर थोड़ा सा नमक छिड़कें और फिर नींबू को बीच से काटकर कड़ाही पर रगड़ें. नींबू का साइट्रिक एसिड और नमक का खुरदुरापन मिलकर कालिख को जड़ से काट देते हैं.

5 मिनट रगड़ने के बाद कड़ाही को गुनगुने पानी से धो लें. इस आसान हैक से आपकी एल्युमिनियम या लोहे की कड़ाही बिना ज्यादा मेहनत किए एकदम शीशे की तरह चमकने लगेगी और आपको नए बर्तन खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »